Market Trend : कल 28 अक्टूबर को बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद अच्छी रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स-निफ्टी निचले स्तरों से सुधरकर बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए। ऑटो,फार्मा और कैपिटल मार्केट शेयरों में खरीदारी रही है। निफ्टी बैंक इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ। तेल-गैस और IT शेयरों में दबाव दिखा। सेंसेक्स 353 अंक गिरकर 73,246 पर बंद हुआ। निफ्टी 51 अंक गिरकर 22,699 पर बंद हुआ। वहीं, बैंक निफ्टी 293 अंक चढ़कर 54,267 पर बंद हुआ।
मिडकैप 245 प्वाइंट चढ़कर 57,275 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी के 30 में से 26 शेयरों में तेजी दिखी। बैंक निफ्टी के 14 में से 7 शेयरों में तेजी रही।
आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल
मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि बाजार में कल निचले स्तरों से एक अच्छी रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी ने 22500 के आसपास एक प्रॉपर पुट बेस पर सपोर्ट लिया। यहां से निफ्टी में अच्छी रिकवरी आई है। निफ्टी में 22300-22400 के आसपास अच्छा बेस फॉर्मेशन दिख रहा है। निफ्टी के लिए 22350-22400 के आसपास अच्छा सपोर्ट है। आज बाजार में एफओएमसी के आउटकम पर रिएक्शन देखने को मिलेगै।
आज बीएसई की मंथली एक्सपायरी भी है। आज दो बड़े इवेंट्स का असर देखने को मिलेगा। ऐसे में जो लोग निफ्टी में लॉन्ग हैं उनका स्टॉप लॉस 22,350 के आसपास होना चाहिए। अगर निफ्टी 22800 का लेवल पार कर लेता है तो इसमें आज या कल में ही 23000 के लेवल देखने को मिल सकते हैं। मार्केट 22400-23000 के बड़े रेंज में रहेगा। बाजार को लेकर व्यू पॉजिटिव है। जब तक निफ्टी 22350-22400 के ऊपर है, इसमें गिरावट पर खरीदारी की रणनीति काम करती दिखेगी।
बैंक निफ्टी में भी एक अच्छा पैटर्न बना है। कल बैंक निफ्टी में गैपडाउन के बाद अच्छा रिवर्सल देखने को मिला। इसने 53700-53600 का सपोर्ट बनाए रखा है। अगर बाजार को ऊपर जाना है तो बैंक निफ्टी ही इसको लीड कर सकता है। इसमें भी गिरावट पर खरीदारी की सलाह होगी। बैंक निफ्टी में 53,700 का स्टॉप लॉस लगा कर खरीदारी करें। इसमें 54,800 -55,000 के टारगेट मिल सकते हैं।
अरुण कुमार मंत्री के पसंदीदा शेयर
अरुण कुमार मंत्री ने आज के लिए एक बॉय और एक सेल कॉल दी है। उनका कहना है कि Maruti में एक अच्छा फॉर्मेशन देखने को मिला है और एक डबल डबल बॉटम का ब्रेकआउट भी हुआ है। अगर इंट्राडे चार्ट्स देखें तो इस बात के साफ संकेत मिल रहे हैं कि यह शेयर एक से दो दिन में आसानी से 11,920 रुपए तक के लेवल दिखा सकता है। इस शेयर में 11,310 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ खरीदारी की सलाह होगी।
प्रेस्टीज इस्टेट्स में इनकी बिकवाली की सलाह है। स्टॉक में कल एक ब्रेकडाउन हुआ है। इस स्टॉक में 1395-1400 रुपए के आसपास, 1415 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1362 रुपए तक के टारगेट के लिए बिकवाली की सलाह है।
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

