Top News 14 November: छठ का खरना, असम में भीषण सड़क हादसा, अमेरिका में थमी उड़ानें और माइक्रोसॉफ्ट की माफी

Top News 14 November: छठ का खरना, असम में भीषण सड़क हादसा, अमेरिका में थमी उड़ानें और माइक्रोसॉफ्ट की माफी

top news 14 november

Top News 14 November : छठ महापर्व के दूसरे दिन आज खरना होगा। असम में काजीरंगा नेशनल पार्क के पास सड़क हादसे में 26 की मौत। तकनीकी खराबी से अमेरिका में हवाई यातायात ठप। सेवाओं में रुकावट के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने मांगी माफी। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ईरान पर दोबारा सैन्य कार्रवाई शुरू करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। 14 नवंबर की बड़ी खबरें :

 

आज छठ महापर्व का दूसरा दिन

लोक आस्था और सूर्य उपासना का 4 दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। आज छठ के दूसरे दिन खरना होगा। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा। रविवार शाम व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे, जबकि सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ 4 दिवसीय अनुष्ठान संपन्न होगा। ALSO READ: Kharna Puja 2026: छठ के दूसरे दिन भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां, जानें खरना पूजा विधि और 36 घंटे के व्रत के नियम

 

काजीरंगा सड़क हादसे में कुल 26 की मौत

असम में काजीरंगा नेशनल पार्क के पास शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां एक मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई है। वहीं पुलिस के मुताबिक, हादसे में 20 लोग घायल हैं। हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। 

 

तकनीकी खराबी से अमेरिका में हवाई यातायात ठप

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के 22 केंद्रों में गंभीर तकनीकी खराबी के बाद हवाई यातायात अचानक ठप हो गया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने सुरक्षा कारणों से ‘ग्राउंड स्टॉप’ का आदेश जारी किया, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ALSO READ: अमेरिका में तकनीकी खराबी से ठप हुआ हवाई यातायात, FAA ने लगाया ‘ग्राउंड स्टॉप’

 

सेवाओं में रुकावट के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने मांगी माफी 

अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपने अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स- टीम्स, आउटलुक और कोपायलट एआई सॉफ्टवेयर में लगभग 24 घंटे तक चले वैश्विक व्यवधान के लिए माफी मांगी है। कंपनी ने इस घटना के पीछे साइबर हमले की संभावना को खारिज कर दिया है। माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि यह व्यवधान एक तकनीकी खराबी के कारण हुआ था।

 

नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ईरान पर दोबारा सैन्य कार्रवाई शुरू करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, ट्रंप हाल ही में संकेत दे चुके हैं कि वह फिलहाल बड़े पैमाने पर सैन्य हमले दोबारा शुरू नहीं करना चाहते। इसी बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख रोमन गोफमैन अमेरिका के दौरे पर पहुंचे हैं।