शाकाहारी होने का दावा, गले में फंसा मछली का कांटा तो बुजुर्ग बोला- चोरी पकड़ी गई

कानपुर में चोरी-छिपे मछली खाने वाले एक बुजुर्ग की पोल तब खुल गई, जब उनके गले में मछली का कांटा फंस गया। डॉक्टरों के पूछने पर परिजनों ने दावा किया कि वे शाकाहारी हैं। हालांकि, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने जांच के बाद गले में गहराई तक फंसे मछली के कांटे को बाहर निकाल दिया।