UPSSSC Forest Guard Recruitment: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड मुख्य परीक्षा (PET-2025)/13 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 23 अप्रैल, 2026 को जारी किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 708 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून, 2026 से शुरू हो गया है और 20 जुलाई, 2026 तक चलेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 जरूरी तारीखें
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए परीक्षा से जुड़ी जरूरी तारीखें नीचे दी गई हैं :
नोटिफिकेशन जारी : 23 अप्रैल, 2026
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख : 30 जून, 2026
रजिस्ट्रेशन बंद होने की तारीख : 20 जुलाई, 2026
फीस जमा करने के लिए रजिस्ट्रेशन बंद होने की तारीख : 27 जुलाई, 2026
एडमिट कार्ड की तारीख : TBA
एग्जाम की तारीख : TBA
रिजल्ट की तारीख : TBA
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- कैंडिडेट्स को अपना PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और एक OTP इस्तेमाल करना होगा जो कैंडिडेट के मोबाइल नंबर या ईमेल ID पर भेजा जाएगा।
- पंजीकरण के दौरान इस्तेमाल की निजी जानकारियों की मदद से पोर्टल पर लॉग इन करें।
- अपनी शैक्षिक योग्यता डालें और अपनी फोटो, सिग्नेचर की स्पष्ट स्कैन फोटो अपलोड करें।
- सबमिट करने से पहले फॉर्म को ध्यान से देख लें।
- जारी रखें पर क्लिक करें, दूसरी जरूरी डिटेल्स भरें और एप्लीकेशन सबमिट करें।
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 आवेदन शुल्क
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 के लिए पंजीकरण तब तक पूरा नहीं होगा जब तक उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करते। आवेदन शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग से अदा कर सकते हैं।
अनरिजर्व्ड (जनरल) Rs. 25
OBC Rs. 25
SC Rs. 25
ST Rs. 25
कौन कर सकता है आवेदन?
शैक्षिक योग्यता : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या उत्तर प्रदेश के स्टेट बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है।
अन्य योगयता : काम का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके तहत टेरिटोरियल आर्मी में कम से कम 2 साल काम किया हो, या नेशनल कैडेट कोर (NCC) से ‘B’ सर्टिफिकेट हो, या केंद्र या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त किसी संस्था से कंप्यूटर एप्लीकेशन में सर्टिफिकेट लिया हो, या किसी खेल में राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो।
उम्र सीमा : 1 जुलाई, 2026 तक कम से कम उम्र 18 साल और ज़्यादा से ज़्यादा उम्र 40 साल होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

