टीम इंडिया में कब मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को मौका? रविचंद्रन अश्विन ने सिलेक्टर्स को दी खास सलाह

भारतीय टीम इस समय आयरलैंड दौरे पर है। वहीं भारत की 15 सदस्यीय टीम में वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है। वहीं आयरलैंड के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में वैभव को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी। वहीं फैंस को उम्मीद है कि दूसरे मुकाबले में वैभव को डेब्यू करने का मौका मिलेगा। आयरलैंड के खिलाफ दूसरा मुकाबला 28 जून को खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन के मुताबिक, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टी20 टीम में मौका दिलाने के लिए उन्हें जिम्बाब्वे दौरे पर शामिल किया जाना चाहिए।

अश्विन के मुताबिक, मौजूदा टीम में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण वैभव के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना फिलहाल काफी मुश्किल है।

अश्विन ने क्या कहा

रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि, “मौजूदा भारतीय टी20 टीम में वैभव सूर्यवंशी के लिए जगह बनाना आसान नहीं है। उनके मुताबिक, अगर वैभव को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौका देना है तो उन्हें जिम्बाब्वे दौरे पर भेजा जाना चाहिए, जहां मौजूदा ओपनिंग बल्लेबाज टीम का हिस्सा नहीं होंगे।” अश्विन ने आगे कहा कि, “संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा टेस्ट और वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए उन्हें टी20 में लगातार मौके मिलना जरूरी है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर ऐसे खिलाड़ियों को टी20 में भी खेलने का मौका नहीं मिलेगा, तो वे आखिर किस फॉर्मेट में खेलेंगे।”

कब मिलना चाहिए मौका

अश्विन ने आगे कहा कि, “वैभव सूर्यवंशी अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह पाने के हकदार हैं। हालांकि, उनका मानना है कि मौजूदा ओपनिंग बल्लेबाजों को हटाकर उन्हें टीम में शामिल करना सही फैसला नहीं होगा। उनके अनुसार, वैभव को मौका तभी मिलना चाहिए जब किसी खिलाड़ी का प्रदर्शन लगातार खराब हो या कोई बल्लेबाज चोट के कारण टीम से बाहर हो।”

वैभव के पास है ये मौका

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल होने का मौका है। आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। टीम प्रबंधन ने ओपनिंग के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी पर भरोसा जताया, जिसके चलते वैभव को बेंच पर बैठना पड़ा। आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में संजू सैमसन बड़ी पारी नहीं खेल सके।

कैसा था पहला मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम इंडिया को आयरलैंड ने 34 रन से करारी शिकस्त दी है। बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 मैच में आयरलैंड ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत को पहली बार हराया है। इस जीत के साथ आयरलैंड ने सीरीज में 1-0 की लीड बना ली है। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 182 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। वहीं

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का 10 साल का भाई आशीर्वाद भी क्रिकेट में मचा रहा तबाही, धुंआधार तूफानी शतक ठोक डाला

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी इन दिनों सुर्खियों में हैं। आशीर्वाद सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी से लगातार लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। महज 10 साल के आशीर्वाद सूर्यवंशी लगातार शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। आशीर्वाद ने एक स्थानीय मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 119 गेंदों पर 168 रन की बेहतरीन पारी खेली। अपनी इस तूफानी पारी में उन्होंने 19 चौके और 6 छक्के लगाए। लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण आशीर्वाद को भी भविष्य का प्रतिभाशाली क्रिकेटर माना जा रहा है। वहीं आशीर्वाद की इस पारी के बाद उनके बड़े भाई वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्हें बधाई दी है।

इससे पहले भी लगा चुके हैं शतक

आशीर्वाद सूर्यवंशी हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बेहतरीन पारी की जानकारी शेयर किया। उनके दमदार प्रदर्शन की बदौलत ऋषभ 11 ने समस्तीपुर में खेले गए एक स्थानीय मुकाबले में वैशाली 11 को हराया। इससे पहले भी आशीर्वाद ने समस्तीपुर में आयोजित एक प्रैक्टिस मैच में ताजपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से खेलते हुए 87 गेंदों में 103 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन ने क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

Screenshot 2026-06-24 212128

पिता ने दी बधाई

आशीर्वाद के पिता संजीव सूर्यवंशी ने कहा कि मेहनत और सही मार्गदर्शन के दम पर उनका बेटा आने वाले वर्षों में बड़े स्तर का क्रिकेटर बन सकता है। आशीर्वाद की हालिया सेंचुरी के बाद उनके पिता संजीव ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, “मेरे छोटे बेटे आशीर्वाद सूर्यवंशी ने आज प्रैक्टिस मैच में अपना पहला शतक लगाया है। मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि उस पर अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें।” फिलहाल आशीर्वाद बिहार में क्रिकेट की नियमित ट्रेनिंग ले रहे हैं और अपने खेल को निखारने में जुटे हैं।

वैभव को किया गया शामिल

वैभव सूर्यवंशी बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं वहीं आशीर्वाद सूर्यवंशी दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, लेकिन दोनों की खेल शैली में कई समानताएं देखने को मिलती हैं। आशीर्वाद भी अपने बड़े भाई की तरह आक्रामक बल्लेबाजी पसंद करते हैं और मैदान पर तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। वहीं आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टी20 टीम में जगह मिली है। चयनकर्ताओं ने उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल किया है।

Screenshot 2026-06-24 212057

आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम को दो मुकाबले खेलने है, पहला मुकाबला 26 जून को और दूसरा मुकाबला 28 जून को बेलफास्ट में खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड का रुख करेगी, जहां दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। युवा बल्लेबाज वैभव के लिए यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का बड़ा मौका माना जा रहा है।

Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया की जर्सी पहनते ही इमोशनल हुए वैभव सूर्यवंशी, कही अपने दिल की बात…वीडियो आया सामने

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम रवाना हो गई है। वहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम की ये पहली टी20 सीरीज है। वहीं भारत के 15 सदस्यीय टीम में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है। हाल ही में वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की जर्सी मिली। सिर्फ 15 साल की उम्र में सीनियर भारतीय टीम में जगह बनाने वाले वैभव ने कहा कि जर्सी पहनते ही वह इमोशनवल हो गए। भारतीय जर्सी पहनना उनका बचपन का सपना था। बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने अपनी इस यादगार उपलब्धि को सपने के सच होने जैसा बताया।

जर्सी पहनने के बाद इमोशनल हुए वैभव

वैभव सूर्यवंशी ने वीडियो में कहा, “इस एहसास को शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है। जब मैंने पहली बार बल्ला हाथ में लिया था और क्रिकेट खेलना शुरू किया था, तभी से मेरा सपना भारत की जर्सी पहनने का था। आज वह सपना पूरा हो गया है। यह मेरे लिए बेहद खास और अविश्वसनीय पल है। ये किसी सपने के सच होने जैसा लगता है।”

सूर्यवंशी ने आगे कहा, “जैसे ही मैंने टीम इंडिया की जर्सी देखी, मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मैं लगातार मुस्कुरा रहा था और उस पल को महसूस कर रहा था। कई बार जिंदगी में कुछ ऐसे मौके आते हैं, जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होता। जब वह पल सामने आता है, तो समझ नहीं आता कि कैसी प्रतिक्रिया दी जाए। मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।”

ट्राई सीरीज में खेली शानदार पारी

वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में मौका मिलने के पीछे उनका शानदार प्रदर्शन बड़ी वजह रहा है। पिछले कुछ महीनों में उन्होंने अपने खेल से सभी का ध्यान खींचा है और युवा खिलाड़ियों में अपनी अलग पहचान बनाई है। यूनाइटेड किंगडम दौरे पर रवाना होने से पहले उन्होंने श्रीलंका ए के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में इंडिया ए के लिए धमाकेदार बल्लेबाजी की। बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए और लिस्ट-ए क्रिकेट में महज 11 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर नया रिकॉर्ड बना दिया। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने उन्हें भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित युवा खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है।

अब 15 वर्षीय ये युवा बल्लेबाज जूनियर क्रिकेट, इंडिया ए और आईपीएल में सफलता हासिल करने के बाद भारतीय सीनियर टीम के लिए खेलने के अपने सबसे बड़े सपने को पूरा करने के बेहद करीब पहुंच गया है।