Sharvari Wagh: मराठी मुलगी बनीं शरवरी वाघ, गुलाबी साड़ी में क्यूट बप्पा संग फोटोज की शेयर

Sharvari Wagh: यह साल का वह समय है जब जश्न और संगीत माहौल में उत्साह और उमंग भर देते हैं। त्योहार की इस खुशी और रौनक के बीच शरवरी वाघ कैसे पीछे रह सकती थीं? एक्ट्रेस ने इस साल गणेश चतुर्थी का जश्न मनाने के लिए गुलाबी साड़ी पहने हुए अपनी खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, “गणपति बप्पा मोरया! सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

शरवरी ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनकर अपनी फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साड़ी का बॉर्डर लाल, ब्राउन और गोल्डन है। फोटो में उनके साथ उनका मां और परिवार को बाकी सदस्य नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने कई फोटोज शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह क्यूट से बप्पा को हाथ में लिए दिख रही हैं।

शरवरी ने खूबसूरत तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया। हैप्पी गणेश चतुर्थी। मेरे लिए यहीं से मेरे साल की शुरुआत और अंत होता है। घर वापसी का एक पूरा सरकल-प्यार, अपनापन, परिवार, पॉजिटिविटी और ढेर सारे मोदक!! इस शानदार साल के लिए बप्पा आपका शुक्रिया। आपके आशीर्वाद के साथ अगले पड़ाव की ओर बढ़ रही हूं।

View this post on Instagram

A post shared by Sharvari  (@sharvari)

काम की बात करें तो ये साल शरवरी के लिए मिला जुला रहा है। जहां एक तरफ उन्हें मैं वापस आऊंगा फिल्म के लिए खूब तारीफ मिली। वहीं आलिया भट्ट के साथ आई उनकी फिल्म अल्फा को उम्मीद के मुताबिक दर्शकों का प्यार नहीं मिल पाया है। अब वह जल्द ही अली अब्बास जफर की फिल्म नजर आएंगी। एक्ट्रेस इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगी’और आदित्य चोपड़ा की ‘अल्फा’ रिलीज के बाद अब सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ में दिखाई देने वाली हैं। इसके अलावा वो अली अब्बास जफर की फिल्म में अहान पांडे के साथ दिखेंगी।