RRB Group D Result 2026: रेलवे बोर्ड ने ग्रुप डी परीक्षा 2024 का रिजल्ट आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया, 32,000 से ज्यादा पदों के लिए हुई थी परीक्षा

RRB Group D Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2024 देने वाले परीक्षार्थियों के लिए यह जरूरी और अहम अपडेट है। रिजल्ट घोषित होने का इंतजार कर रहे परीक्षा में शामिल 01 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। आरआरबी ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी कर दिया है। यह परीक्षा 32,438 पदों के लिए आयोजित की गई थी। इसमें शामिल उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय आधिकारिक पोर्टल पर जरूरी क्रेडेंशियल की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस परीक्षा में 1.08 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे।

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब उम्मीदवारों को पीईटी, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। बोर्ड जल्द ही इसका शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट के जरिए घोषित करेगा। इससे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा में लेने वाले उन अप्रेंटिप्रें स अभ्यर्थियों से अपने अंक और डॉक्यूमेंट अपडेट करने के लिए 23 जून तक का समय दिया था।

कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट

आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार यहां दिए स्टेप्स को फॉलो करके ग्रुप-डी परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे

  • ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद RRB Group D Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

रिजल्ट जारी होने के बाद

सीबीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा PET, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में पास होने के लिए जनरल एवं ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक, ओबीसी, एससी और एसटी उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है।

पीईटी के लिए नियम

लिखित परीक्षा पास करने के बाद चयन प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट का प्रावधान है। इसमें पुरुषों को एक बार में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। साथ ही 4 मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। महिलाओं को एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। 5 मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। लेकिन अप्रेंटाइसशिप ट्रेनिंग प्राप्त युवाओं को इस दौड़ से छूट होगी।

इस दिन हुई थी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए सीबीटी परीक्षा का आयोजन 08, 09 जनवरी, 02, 03, 04, 05, 06, 09 और 10 फरवरी, 2026 को किया गया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संचालित की गई थी। इस परीक्षा के जरिये कुल 32,438 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

SBI Apprentice Admit Card 2026: एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड, 7000 से ज्यादा पदों के लिए 11 जुलाई को है परीक्षा

SBI Apprentice Admit Card 2026: एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड, 7000 से ज्यादा पदों के लिए 11 जुलाई को है परीक्षा

SBI Apprentice Admit Card 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में एप्रेंटिस के 7150 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र का इंतजार कर रहे हैं। बैंक इन उम्मीदवारों का इंतजार खत्म करते हुए आधिकारिक वेबसाइट पर हॉल टिकट जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि का इस्तेमाल करके ऑफिशियल एसबीआई करियर पोर्टल से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, एसबीआई अप्रेंटिस ऑनलाइन परीक्षा 11 जुलाई, 2026 को होगी। एडमिट कार्ड में एग्जाम की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट टाइमिंग, एग्जाम सेंटर का पता और एग्जाम के दिन के इंस्ट्रक्शन जैसी जरूरी डिटेल्स हैं। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दी गई सभी डिटेल्स को पहले ही डाउनलोड करके वेरिफाई कर लें।

एसबीआई अप्रेंटिस एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

कैंडिडेट्स अपना एसबीआई अप्रेंटिस 2026 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  • ऑफिशियल एसबीआई करियर वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर जाएं।
  • एसबीआई अप्रेंटिस एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि डालें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • आगे के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

एसबीआई अप्रेंटिस एडमिट कार्ड 2026 पर दी गई जानकारी

उम्मीदवारों को एसबीआई अप्रेंटिस 2026 एडमिट कार्ड पर छपी ये जानकारी ध्यान से देखनी चाहिए:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा का समय और रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर

यदि एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती दिखाई दे, तो उम्मीदवार को तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।

एग्जाम के दिन के लिए जरूरी निर्देश

एसबीआई अप्रेंटिस 2026 एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार जल्द से जल्द अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 11 जुलाई को होने वाली परीक्षा में सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी परीक्षा केंद्र ले जाना होगा। यह एक जरूरी दस्तावेज है, जिसके बिना परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया से भी गुजरना होगा। अंतिम चयन निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाएगा।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती के तहत देशभर में कुल 7150 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को अलग-अलग एसबीआई शाखाओं में एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह भर्ती अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत आयोजित की जा रही है। साथ ही चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान 15,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।

Railway Technician Vacancy 2026: रेलवे में 10वीं पास के लिए बड़ा मौका, टेक्नीशियन के बंपर पदों पर भर्ती शुरू