OnePlus N6 vs OnePlus N6x: कैमरा, बैटरी और स्टोरेज में कौन सा फोन आपके लिए है बेस्ट?

OnePlus N6 vs OnePlus N6x: OnePlus ने हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus N6 से नीचे की कैटेगरी में OnePlus N6x को पेश करके अपनी बजट स्मार्टफोन लाइनअप को बढ़ाया है। हालांकि, दोनों स्मार्टफोन का डिजाइन, डिस्प्ले साइजा और प्रोसेसर एक जैसा है, लेकिन कैमरा, स्टोरेज, बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड जैसी चीजों में इनमें काफी अंतर है। अगर आप इन दोनों में से किसी एक को चुनने के बारे में सोच रहे हैं, तो आइए देखें कि वे एक-दूसरे से कैसे अलग हैं।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

दोनों स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.8-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है और ये MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट पर चलते हैं। हर मॉडल में 4GB RAM है और इसमें 4GB तक वर्चुअल RAM बढ़ाने की सुविधा भी है। वहीं, रोजाना के इस्तेमाल में परफॉर्मेंस लगभग एक जैसी ही रहेगी, लेकिन OnePlus N6 में 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है, जबकि OnePlus N6x में 64GB स्टोरेज है।

कैमरा में अंतर

दोनों फोन के बीच सबसे बड़ा फर्क कैमरा का है। OnePlus N6 में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा है, जबकि OnePlus N6x में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा है। दोनों डिवाइस रियर कैमरे से 60fps तक फुल HD वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं और इनमें पोर्ट्रेट, नाइट मोड, टाइम-लैप्स और डुअल-व्यू वीडियो जैसे फीचर भी हैं।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी क्षमता भी दोनों मॉडल को अलग करती है। OnePlus N6 में 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ 8,000mAh की बैटरी है, जबकि OnePlus N6x में 15W चार्जिंग के साथ 7,000mAh की बैटरी दी गई है। बता दें कि दोनों डिवाइस 5W रिवर्स चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।

आपको कौन सा फोन खरीदना चाहिए?

ज्यादा कीमत होने के बावजूद OnePlus N6 कुल मिलाकर बेहतर वैल्यू देता है। इसमें दोगुना स्टोरेज, काफी बेहतर कैमरा सिस्टम, बड़ी बैटरी, तेज चार्जिंग, NFC सपोर्ट और थोड़ी बेहतर IP65 रेटिंग मिलती है। वहीं, OnePlus N6x ज्यादा सस्ता विकल्प है और इसमें वही डिस्प्ले और प्रोसेसर है, इसलिए यह फोन उन यूजर्स के लिए सही है जिनकी जरूरतें बेसिक हैं और जो कम खर्च करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: Vivo X500 Pro के लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स, मिलेगा 144Hz डिस्प्ले और 2nm प्रोसेसर

8000mAh बैटरी वाला OnePlus N6 भारत में लॉन्च, मिलेगा DSLR जैसा कैमरा, जानें कीमत और फीचर्स

OnePlus N6: चीन की स्मार्टफोन कंपनी OnePlus ने भारत में इस साल का सबसे सस्ता स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च किया है। कंपनी के पोर्टफोलियो में OnePlus Nord CE 6 Lite से नीचे रखे गए इस हैंडसेट में बड़ी 8000mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट और 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 दिया गया है। अब चलिए OnePlus N6 की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स, लॉन्च ऑफर्स और उपलब्धता के बारे में जानते हैं।

OnePlus N6 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

OnePlus N6 में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक है। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी का कहना है कि यह हैंडसेट धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट है, जो Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 के साथ आता है। इसके अलावा, इस फोन में OnePlus ने दो बड़े Android OS अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

कैमरी की बात करें तो, इस फोन में f/1.8 अपर्चर और 10x तक डिजिटल जूम सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है, जो 60fps पर 1080p तक की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। फोन में ‘डुअल-व्यू वीडियो’ मोड भी है, जिससे यूजर्स फ्रंट और रियर दोनों कैमरों का इस्तेमाल करके एक साथ वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

भारत में OnePlus N6 की कीमत, ऑफर और उपलब्धता

OnePlus N6 के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की शुरुआती कीमत ₹22,999 है। वहीं, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए ग्राहकों को ₹24,999 देने होंगे। लॉन्च ऑफर के तहत, OnePlus ₹1,000 का ‘प्राइम डे-एक्सक्लूसिव’ डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा, खरीदार Axis Bank और SBI के चुनिंदा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकते हैं। साथ ही, कंपनी चुनिंदा खरीदारी पर छह महीने तक की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी दे रही है। OnePlus N6 दो कलर ऑप्शन ‘Fresh Mint’ और ‘Midnight Green’ में उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें: 9 सितंबर को Apple का धमाका? iPhone 18 Pro, 18 Pro Max और iPhone Ultra हो सकते हैं लॉन्च