UPSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए ये खबर अहम हो सकती है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने ऐसे सभी युवाओं के लिए ग्रुप ए और ग्रुप बी के 241 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस भर्ती प्रक्रिया में असिस्टेंट सॉइल केमिस्ट, प्रॉसिक्यूटर, अलग-अलग फील्ड में स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ-साथ अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में कई और पद शामिल हैं।
इचछुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएससी के ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन (ORA) पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, 2026 है। उम्मीदवार 1 अगस्त, 2026 तक अपने जमा किया हुए आवेदन का प्रिंट ले सकते हैं। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे अप्लाई करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और यह सुनिश्चित कर लें कि वे पद के हिसाब से योग्यता जरूरतों को पूरा करते हैं।
यूपीएससी भर्ती 2026 के लिए कैसे करें आवेदन?
कैंडिडेट इन स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं:
- upsc.gov.in पर यूपीएससी ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन (ORA) पोर्टल पर जाएं।
- अगर पहले से रजिस्टर्ड नहीं हैं, तो वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
- अपने रजिस्टर्ड क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
- विज्ञापन संख्या 08/2026 के तहत अपनी पसंद का पद चुनें।
- आवेदन फॉर्म में जरूरी निजी, शैक्षिक और अनुभव की जानकारी भरें।
- जरूरी दस्तावेज बताए गए फॉर्मेट में अपलोड करें।
- अगर लागू हो, तो एप्लीकेशन फीस भरें।
- डिटेल्स देखें और एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें।
- आगे के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।
- उम्मीदवारों को 31 जुलाई, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरा करनी होगी।
यूपीएससी भर्ती 2026: योग्यता नियम
कैंडिडेट्स को संबंधित पदों के लिए तय योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा। मुख्य जरूरतें ये हैं :
- असिस्टेंट सॉइल केमिस्ट एप्लीकेंट्स के पास जरूरी स्पेशलाइज़ेशन के साथ एग्रीकल्चर/एग्रीकल्चरल केमिस्ट्री में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
- कई पदों के लिए काम से संबंधित अनुभव जरूरी है।
- कानून से जुड़े पदों के लिए लॉ डिग्री के साथ निर्धारित अनुभव जरूरी है।
- चिकित्सा पदों के लिए एमबीबीएस, पोस्टग्रेजुएट मेडिकल क्वालिफिकेशन और संबंधित टीचिंग/प्रोफेशनल एक्सपीरियंस जरूरी है।
उम्र सीमा
पोस्ट और कैटेगरी के हिसाब से उम्र सीमा अलग-अलग होती है। भारत सरकार के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणी के लिए उम्र में छूट है। आवेदन करने से पहले, कैंडिडेट को पद के हिसाब से योग्यता की विस्तृत जरूरतों के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख लेना चाहिए।

