Durga Puja: दुर्गा पूजा की हुई शुरुआत, काजोल ने दिखाई मां की पहली झलक, शेयर की खूबसूरत फोटोज

Durga Puja: साल का यह वह समय है जब मुखर्जी परिवार के सदस्य अपने इंस्टाग्राम फीड को त्योहार के उत्साह से भर देते हैं। दुर्गा पंचमी के मौके पर काजोल, उनकी मां- दिग्गज अभिनेत्री तनुजा और बहन तनीषा मुखर्जी ने एक साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान उन्होंने अपनी 80वीं ‘नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनीन दुर्गा पूजा’ का उद्घाटन किया।

उत्सव की कुछ शानदार तस्वीरें शेयर करते हुए काजोल ने लिखा- “आज का दिन पूरी तरह से मां को समर्पित था… एक मां के रूप में, एक बेटी के रूप में, एक रक्षक के रूप में और एक देवी के रूप में! #जयमांदुर्गा….अब उत्सव की धूम शुरू हो गई है।” तनीषा मुखर्जी ने भी इस उत्सव की कई तस्वीरें साझा कीं। काजोल और तनीषा के साथ उनके चचेरे भाई अयान मुखर्जी और ‘बॉर्डर’ फिल्म की अभिनेत्री शरबानी मुखर्जी भी मौजूद थीं। तनीषा ने लिखा-“साल का सबसे पसंदीदा समय… मां आ रही हैं!! दुर्गा मां की जय!!”

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

‘नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनीन दुर्गा पूजा’ की विरासत

इसकी शुरुआत 1948 में फिल्म निर्माता और ‘फिल्मलाया स्टूडियो’ के संस्थापक शशाधर मुखर्जी, उनकी पत्नी सतीरानी मुखर्जी, जे. एम. भद्रा और 26 अन्य सदस्यों ने मिलकर की थी। यह पूजा पहली बार मुंबई के सांताक्रूज स्थित श्री मंडल हॉल (पोद्दार स्कूल) में आयोजित की गई थी।

बाद में इसे जुहू के ट्यूलिप स्टार होटल में स्थानांतरित कर दिया गया और अब इसका आयोजन मुंबई के जुहू में SNDT महिला विश्वविद्यालय के पास किया जाता है। यह परंपरा परिवार की कई पीढ़ियों से चली आ रही है। 2025 में अपने निधन से पहले दिग्गज अभिनेता देब मुखर्जी (फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी के पिता) इस आयोजन की देखरेख करते थे। रानी मुखर्जी जो अक्सर इस दुर्गा पूजा में शामिल होती रही हैं, शायद इस बार उत्सव का हिस्सा न बन पाएं। क्योंकि उनकी मां कृष्णा मुखर्जी का 22 सितंबर को निधन हो गया था।