दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में शनिवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस् में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई।
An earthquake of magnitude 6.2 on the Richter scale occured in Afghanistan: National Centre for Seismology pic.twitter.com/ObtVep7bdl
— ANI (@ANI) June 27, 2026
भारत समेत कई देशों में हिली धरती
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, अफगानिस्तान में आए भूकंप का केंद्र जमीन से 215 किलोमीटर की गहराई में था। यह भूकंप उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान के कलाफगन शहर से करीब 81 किलोमीटर दूर आया। भूकंप के झटके सिर्फ अफगानिस्तान तक ही सीमित नहीं रहे। पाकिस्तान, भारत, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिज़स्तान और तुर्कमेनिस्तान समेत कई देशों में भी लोगों ने कंपन महसूस की।
खबर अपडेट हो रही है।

