Devina Gehlot CUET UG 2026 AIR 1: 1232 अंकों के साथ टॉपर बनी देविना गहलोत ने इस नुस्खे से पाई सफलता, जानें क्या है देविना का सक्सेस मंत्र

Devina Gehlot CUET UG 2026 AIR 1: दिल्ली की देविना गहलोत का नाम सुर्खियों में छाया हुआ है। हाल ही में घोषित हुए सेंट्रल यूनिवर्सिटी एट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी 2026 के रिजल्ट में देविना ने 1232.19 अंकों हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त की है। देविना ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि सीयूईटी यूजी 2026 टॉपर होने का। वह कई बार अपने रोल नंबर का मिलान आधिकारिक वेबसाइट से कर चुकी हैं। बता दें, देविना दिल्ली के पूर्व ट्रांसपोर्ट और पर्यावरण मंत्री कैलाश गहलोत की बेटी हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेसी (NTA) ने मंगलवार, 23 जून 2026 को सीयूईटी यूजी 2026 का रिजल्ट घोषित किया। इस रिजल्ट में दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) वसंत कुंज की छात्रा देविना गहलोत ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। सीयूईटी यूजी भारत की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसके लिए इस साल 15 लाख से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन हुए थे। न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में देविना ने कहा कि यह रिजल्ट एक सुखद सरप्राइज था। हालांकि उन्हें अच्छे मार्क्स की उम्मीद थी, लेकिन देश में सबसे ऊंची रैंक हासिल करने की उम्मीद नहीं की थी।

देविना का सक्सेस मंत्र

टॉपर देविना ने अपनी सफलता का श्रेय लंबे समय तक पढ़ाई करने के बजाय अनुशासन और निरंतरता को दिया। उन्होंने बताया कि एक नियमित रूटीन बनाए रखने से उन्हें तैयारी के दौरान फोकस्ड रहने में मदद मिली। नियमित रिवीजन सत्र और प्लान्ड ब्रेक उनकी रोजाना की तैयारी का एक जरूरी हिस्सा थे। देविना ने कहा, सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी ने मुख्य विषयों की समझ को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। बोर्ड की तैयारी के दौरान मिली जानकारी सीयूईटी यूजी में सवालों को हल करने में काम आई।

देविना ने अपना सक्सेस मंत्र शेयर करते हुए कहा, ‘मैंने एनसीईआरटी की किताबों पर भरोसा किया। पढ़ाई के लिए बहुत सारी चीजें इकट्ठा करने के बजाय मैंने कुछ भरोसेमंद सोर्स से कॉन्सेप्ट समझने पर ध्यान दिया। साथ ही पिछले सालों के क्वेश्चन पेपर से भी खूब प्रैक्टिस की।’

देविना ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को बहुत ज्यादा स्टडी रिसोर्स इकट्ठा करने से बचने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि कॉन्सेप्ट की साफ समझ ढेर सारे मटीरियल कवर करने की कोशिश करने से ज्याद काम की है।

उन्होंने परीक्षा की तैयारी के दौरान आत्मविश्वास के महत्व पर भी जोर दिया। देविना ने कहा, ‘बेवजह का प्रेशर अक्सर प्रदर्शन पर असर डालता है और खुद पर विश्वास को कमजोर करता है। शांत रहना और अपनी कोशिशों पर भरोसा करना, कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं के दौरान बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है।’

सीयूईटी यूजी 2026: कैसा रहा रिजल्ट

कैटेगरी नंबर

रजिस्टर्ड कैंडिडेट : 15.68 लाख+

शामिल हुए कैंडिडेट : 11.64 लाख+

हिस्सा लेने वाली यूनिवर्सिटी : 280+

एग्जाम कंडक्ट करने वाली एजेंसी : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)

रिजल्ट डिक्लेयर करने की तारीख : 23 जून, 2026

UGC NET June 2026 re-exam: तकनीकी दिक्कत की वजह से रद्द हुआ एग्जाम 5 जुलाई को होगा, जानें किन उम्मीदवारों को मिलेगी सुविधा