सावन (Sawan) में फैशन और ब्यूटी लुक में हरे रंग का ट्रेंड (trend) बढ़ जाता है। अगर आप भी तीज या सावन के खास मौकों पर हरे आउटफिट (green outfit) के साथ कुछ नया और स्टाइलिश ट्राई करना चाहती हैं, तो आई मेकअप (eye makeup) आपके पूरे लुक को बदल सकता है। ये आई मेकअप आइडियाज आपके फेस्टिव अंदाज को और खास बना सकते हैं:
Classic Green Touch (क्लासिक ग्रीन टच)

हल्के हरे आईशैडो के साथ बनाया गया यह लुक सिंपल होने के साथ काफी अट्रैक्टिव लगता है। अगर आप ज्यादा हैवी मेकअप पसंद नहीं करती हैं, तो यह गर्लिश और एलिगेंट लुक तीज जैसे मौकों के लिए परफेक्ट रहेगा।
Light Green Smokey Eyes (लाइट ग्रीन स्मोकी आईज)

स्मोकी आईज को इस बार ब्लैक की जगह ग्रीन टच दें। हल्के ग्रीन शेड के साथ लोअर वॉटरलाइन पर शिमरी ग्रीन (shimmery green) लगाएं, जिससे आंखें ज्यादा बड़ी और खूबसूरत नजर आएंगी।
Cut Crease Eyes (कट क्रीज आई मेकअप)

कट क्रीज स्टाइल आंखों को डिफाइन और ग्लैमरस लुक देता है। इसमें ग्रीन शेड के साथ अच्छा ब्लेंडिंग और मस्कारा (mascara) यूज करने से आंखों की खूबसूरती और बढ़ जाती है।
Metallic Green Eyes (ग्रीन मैटेलिक आई लुक)

अगर आप फेस्टिव फंक्शन में थोड़ा ग्लैम टच चाहती हैं, तो मैटेलिक ग्रीन आईशैडो (eyeshadow) चुन सकती हैं। शिमरी फिनिश और हल्के आई लेंस के साथ यह लुक काफी मॉडर्न और स्टाइलिश लगता है।
Festive Green Charm (फेस्टिव ग्रीन चार्म)
जो लोग ज्यादा बोल्ड मेकअप पसंद नहीं करते, उनके लिए यह लुक अच्छा ऑप्शन है। हल्के ग्रीन शेड, ग्लिटर लाइनर (glitter liner) और सॉफ्ट बेस के साथ आप ट्रेडिशनल आउटफिट में भी खूबसूरत नजर आ सकती हैं।
Shimmer Touch Eyes (शिमर टच आईज)

सिंपल आई मेकअप को खास बनाने के लिए शिमर का इस्तेमाल करें। हल्के और गहरे ग्रीन शेड (dark green shade) को कॉर्नर पर लगाकर बीच में थोड़ा ग्लिटर टच देने से आंखों में फेस्टिव चमक आ जाती है।
Green Smokey Eyes (ग्रीन स्मोकी आईज)

अगर आप थोड़ा बोल्ड और स्टेटमेंट लुक चाहती हैं, तो ग्रीन स्मोकी आई मेकअप ट्राई करें। यह लुक साड़ी, सूट या लहंगे के साथ काफी खूबसूरत लगता है और सावन-तीज (Sawan and Teej) के लिए एकदम ट्रेंडी भी है।

