‘सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान’, अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

akhilesh yadav and om prakash rajbhar on Samajwadi Party Split

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गोरखपुर में रोड शो को लेकर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपाइयों की उद्दंडता के चलते 13 वर्षीय मासूम की जान चली गई। लेकिन उनके मुंह से संवेदना के एक शब्द तक नहीं फूटे। वो क्रांतिकारियों की जाति ढूंढने में व्यस्त रहे।

 

‘गीता प्रेस चले जाते, भगवद्गीता खरीद लेते तो सद्बुद्धि मिलती’

 

राजभर ने तंज कसा कि अखिलेश महायोगी गुरु गोरखनाथ के मंदिर नहीं गए। कम से कम गीता प्रेस जाकर भगवद्गीता ही खरीद लेते, शायद सद्बुद्धि मिल जाती। उन्होंने कहा कि अखिलेश मुस्लिम वोटबैंक की नाराजगी के डर से तरकुलही माई मंदिर में दर्शन करने नहीं गए।

 

‘कांग्रेस का झंडा भी लहरा देते’

 

राजभर ने अखिलेश को इंडी गठबंधन का हिस्सा होने की याद दिलाते हुए कहा कि रोड शो में कांग्रेस के बड़े नेता के झंडे-बैनर भी लगवा देते। उन्होंने अखिलेश को नसीहत दी कि लोफरों की संगत छोड़कर बड़े-बुजुर्गों से सीख लें। राजभर ने कहा कि 2027 में सपा का ‘सत्यानाश’ तय है।