सानिया मिर्जा ने अगले ब्वाएफ्रैंड/हसबैंड को लेकर कही यह बात

भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा फिलहाल तलाकशुदा हैं इस कारण 39 वर्षीय महिला अपने जीवन में अगले पुरुष के लिए दिलचस्पी रखती है या नहीं यह विषय उनके प्रशंसको के लिए दिलचस्पी का विषय है। इस सवाल पर सानिया मिर्जा ने एक जवाब दिया है जिसके कई मायने निकाले जा सकते हैं। 

 

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो डबल डेट पर सानिया मिर्जा अपनी दोस्त और बॉलीवुड निर्माता फराह खान के साथ पहुंची। अंगद बेदी ने जब सानिया मिर्जा के रिलेशनशिप स्टेटस पर सवाल पूछा तो फराह ने इशारा किया कि वह डेट कर रही है। हालांकि सानिया मिर्जा  ने कहा कि उनके जीवन में पुरुष नहीं भी है और है भी। ऐसा कहकर वह हंसने लग गई लेकिन अंत में उन्होंने साफ जवाब देते हुए कहा कि वह अभी सिंगल ही हैं।
सानिया को हालांकि उनके जानने पहचानने वाले दोस्त ब्वॉएज ट्रिप पर बुलाते हैं। ऐसा उन्होंने इस शो पर एक सवाल के जवाब में कहा। उन्होंने बताया कि ज्यादातर जिन पुरुषों से उनकी जान पहचान है वह कॉफी डेट की जगह ब्वॉएज ट्रिप के लिए बुलाते हैं वह एक पुरुष की तरह ही उनको ट्रीट करते हैं। 

मिर्जा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने कुल मिलाकर तीन युगल और तीन मिश्रित युगल प्रमुख खिताब जीते हैं। 

सानिया ने महेश भूपति के साथ मिलकर 2009 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन और 2012 में फ्रेंच ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीता था। उन्होंने 2014 में ब्राजील के ब्रूनो सोरेस के साथ मिलकर अमेरिकी ओपन का मिश्रित युगल खिताब अपने नाम किया था। 2023 में सानिया मिर्जा ने पेशेवर टेनिस से संन्यास की घोषणा की थी।

पाक क्रिकेटर से हुई शादी फिर हुआ तलाक

2010 में भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने हैदराबाद में अपने बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा के साथ सगाई तोड़कर पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह कर लिया था। शोएब का पूरा परिवार कराची में रहता है लेकिन शादी के बाद सानिया और शोएब दुबई के अपने घर में शिफ्ट हो गए थे। अब इन दोनों का एक बेटा भी है।भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) से अलग होने की खबरों के बीच पाकिस्तान क्रिकेट स्टार शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने लोकप्रिय पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद (Sana Javed) से शादी कर ली।