राहुल गांधी ने अपनी डॉग नूरी के साथ शेयर किया वीडियो, कहा, मां देखेगीं तो नाराज होंगी, लेकिन मैनेज कर लेंगे

Rahul Gandhi with noorie

कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के पालतू डॉगी नूरी के साथ समय बिताते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के जरिए कांग्रेस ने लोगों से बेजुबान जानवरों के प्रति प्यार, सम्मान और दया का भाव रखने की अपील की है।

कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, हर जानवर प्यार, सम्मान और अपनापन पाने का हकदार है और आज नूरी पहली बार सोशल मीडिया के जरिए सामने आई है।


बता दें कि राहुल गांधी पहले भी कई बार जानवरों के अधिकार और उनकी देखभाल को लेकर अपनी बात रखते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि जानवरों को भी इस धरती पर इंसानों के बराबर सम्मान के साथ रहने का अधिकार है। नूरी जैक रसेल टेरियर नस्ल की एक डॉगी है। राहुल गांधी उसे गोवा से अपनी मां सोनिया गांधी के लिए सरप्राइज गिफ्ट के तौर पर लेकर आए थे। हाल ही में राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर Ask Me Anything सेशन शुरू किया था। उन्होंने छात्रों और Gen-Z से कहा था कि वे उनसे कोई भी सवाल पूछ सकते हैं और वह इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उसका जवाब देंगे।

मां गुस्‍सा होगीं लेकिन कोई बात नहीं: राहुल गांधी ने कहा कि जानवरों को पृथ्वी पर बराबर सम्मान के साथ रहने का हक है। इसमें उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी के डॉग नूरी को दिखाते हुए कहा कि मैंने नूरी के साथ वीडियो बनाया है, इस पर वो (मां) गुस्सा होंगी। लेकिन कोई बात नहीं मैनेज कर लिया जाएगा।