PSU Dividend Stocks: इस हफ्ते 4 सरकारी कंपनियां ₹7 तक का डिविडेंड देंगी, शेयरों पर रहेगा फोकस

PSU Dividend Stocks: शेयर बाजार में 16 नवंबर से शुरू हो रहे हफ्ते में चार सरकारी कंपनियों के शेयर डिविडेंड को लेकर फोकस में रहेंगे। इनमें कोचीन शिपयार्ड, शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SCI), पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) और ऑयल इंडिया शामिल हैं। इन कंपनियों ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इनकी रिकॉर्ड डेट 16 से 20 नवंबर के बीच है।

कोचीन शिपयार्ड डिविडेंड

कोचीन शिपयार्ड ने हर शेयर पर ₹3 के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके लिए 16 नवंबर को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। शुक्रवार, 13 नवंबर को कंपनी का शेयर BSE पर 1.46% गिरकर ₹1,178.50 पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में शेयर करीब 6.87% और छह महीने में 28.69% टूट चुका है।

शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया

शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने हर शेयर पर ₹4 के डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी ने 16 नवंबर को रिकॉर्ड डेट तय की है। शुक्रवार को इसका शेयर 0.58% बढ़कर ₹270.55 पर बंद हुआ। पिछले एक हफ्ते में शेयर 3.64% और दो हफ्ते में 10.47% चढ़ा है। एक साल में इसमें 2.62% की तेजी आई है।

सरकारी कंपनीडिविडेंड प्रति शेयररिकॉर्ड डेट
कोचीन शिपयार्ड₹316 नवंबर 2026
शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया

₹416 नवंबर 2026
पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC)

₹4.1017 नवंबर 2026
ऑयल इंडिया₹720 नवंबर 2026

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन

PFC के बोर्ड ने हर शेयर पर ₹4.10 के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। इसके लिए 17 नवंबर रिकॉर्ड डेट है। शेयर ने पिछले एक हफ्ते में 2.01% और दो हफ्ते में 6.56% की बढ़त दर्ज की है। हालांकि, एक साल में इसका भाव 10.26% गिरा है।

ऑयल इंडिया डिविडेंड

ऑयल इंडिया ने हर शेयर पर ₹7 के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने 20 नवंबर को रिकॉर्ड डेट तय की है। शुक्रवार को शेयर 0.53% बढ़कर ₹442.85 पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में इसमें 7.67% की गिरावट आई है। हालांकि, एक साल में शेयर 1.97% चढ़ा है।

Mahanadi Coalfields IPO: सरकारी कंपनी का आईपीओ! 19 नवंबर से खुलेगा ₹9500 करोड़ का इश्यू, जानिए GMP समेत पूरी डिटेल

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।