MS Dhoni IPL Retirement: भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने IPL से संन्यास ले लिया है। वहीं अब वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मेंटॉर की भूमिका में नजर आएंगे। धोनी के अचानक संन्यास लेने के फैसले से हर कोई हैरान है। धोनी ने हाल ही में वीडियो कॉल के जरिए टीम मैनेजमेंट से बातचीत की और उनसे कहा कि रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में उनका नाम भी शामिल किया जाए। उनके इस फैसले से लगा कि, धोनी आईपीएल से संन्यास लेने का मन बना लिए हैं और उनका क्रिकेट करियर जल्द खत्म हो सकता है। वहीं आज धोनी ने संन्यास का ऐलान कर दिया।
हर कोई रह गया हैरान
आईपीएल 2027 की तैयारी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स में खिलाड़ियों को रिलीज करने और नए खिलाड़ियों को खरीदने की रणनीति पर चर्चा चल रही थी। टीम मीटिंग के दौरान एमएस धोनी ने खुद को रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल करने की बात कहकर सभी को चौंका दिया। CSK की मालिक रूपा गुरुनाथ ने फ्रेंचाइजी की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में बताया कि, शनिवार को टीम के खिलाड़ियों को रिलीज करने को लेकर बैठक हुई थी। इस दौरान अगले सीजन की रणनीति और किन खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना है, इस पर विस्तार से चर्चा हुई।
From the heart of Mrs. Rupa Gurunath – Owner, Chennai Super Kings
Read More : https://t.co/AFjZ5yiuN4 https://t.co/Dncjo7kGDa
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 17, 2026
उन्होंने बताया कि बातचीत के आखिर में कासी रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट पढ़ रहे थे, तभी एमएस धोनी ने धीरे से कहा, “शायद आपको मेरा नाम भी इस लिस्ट में शामिल कर लेना चाहिए।” धोनी की इस बात ने वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया।
अगला सीजन नहीं खेलेंगे
धोनी की बात सुनकर सभी हैरान रह गए और कुछ ही देर बाद वीडियो कॉल कट गई। रूपा गुरुनाथ ने बताया कि, कॉल कटने के तुरंत बाद उन्होंने धोनी को दोबारा फोन किया और मजाकिया अंदाज में कहा, ‘आपको पता है, इंटरनेट भी यह बर्दाश्त नहीं कर सकता कि आप अगले सीजन में नहीं खेल पाएंगे।’ इस पूरे मामले में भले ही कुछ पल मजाकिया रहे, लेकिन रूपा गुरुनाथ के लिए धोनी के इस फैसले को स्वीकार करना आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि इससे पहले हुई एक बैठक में भी धोनी ने अगले आईपीएल सीजन में खेलने को लेकर अपनी असमंजस जाहिर की थी। इससे साफ संकेत मिल रहे थे कि धोनी के मन में अपने आईपीएल करियर को लेकर कुछ सवाल चल रहे थे।

