G7 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति, आपसे मिलकर बहुत खुशी हो रही है और पिछले वर्ष हम वाशिंगटन में मिले थे उसके बाद हमारे संबंधों में एक गति आई है नई ऊर्जा आई है और कई विषयों में हम बहुत मिलकर आगे चलकर रहे हैं।
मोदी ने कहा कि हमारे लिए खुशी की बात है कि हमारी दोनों टीमें भी मिलजुलकर हमने जो टारगेट तय किए उसको पूरा करने के लिए प्रयास कर रहे हैं और हम बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसी दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमारा भारत के साथ कोई औपचारिक सुरक्षा समझौता नहीं है, लेकिन अगर मेरे राष्ट्रपति रहते अगर भारत पर कोई हमला होता है, तो हम भारत की मदद के लिए वहां पर मौजूद होंगे।
ALSO READ: मोदी शांत, संयमित और पूरी तरह विजेता, G7 शिखर सम्मेलन में ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ
होर्मुज को लेकर प्रधानमंत्री ने क्या कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप और हम सभी इस बात से सहमत हैं कि होमुर्ज का खुला रहना एक वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही अनिवार्य है। हम हमेशा कहते रहे हैं कि नेविगेशन की स्वतंत्रता सुनिश्चित होना चाहिए और इस पर हम सबने मिलकर बल दिया है।
भारत निभाएगा एक बड़ी भूमिका
भारत-US डिफेंस रिश्तों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छा रिश्ता है। अगर उन पर हमला होता है, तो हम उनकी मदद के लिए वहां होंगे। अगर कोई उस आदमी पर हमला करता है, तो हम वहां होंगे। अगर उन पर हमला होता है और वह (PM मोदी) लीडर हैं, तो हम मदद के लिए वहां होंगे।
ALSO READ: QUAD के ताबूत में आखिरी कील, ट्रंप के किस फैसले पर भड़के शशि थरूर?
जितने टफ हैं, उतने ही किलर भी, ऐसा क्यों बोले ट्रंप
पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन युद्ध के बारे में बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि बहुत टफ नेगोशिएटर हैं। आप इस आदमी को देखिए। वे सबसे सुंदर दिखने वाले आदमी हैं। वे बहुत अच्छे दिखते हैं, एक फरिश्ते की तरह। लेकिन असल में, वह जितने टफ हैं, उतने ही किलर भी हैं… लेकिन वह बहुत अच्छे दिखते हैं। इसलिए वह आपको सरप्राइज कर देते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं। लोग कहते हैं कि वह बहुत अच्छे आदमी हैं। मैंने कहा कि वह बहुत टफ हैं। वह एक टफ ट्रेडर हैं, और वह इंडियन लोगों से प्यार करते हैं, लेकिन वे USA से भी प्यार करते हैं। ह्यूस्टन में हमारा 'हाउडी मोदी' था। स्टेडियम भरा हुआ था… हम फ्यूचर में कभी इंडिया जाएंगे।Edited by : Sudhir Sharma
