LPG Price 9 November 2026: दीवाली के अगले दिन LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव का असर आम लोगों से लेकर कारोबारियों तक पर पड़ता है। सरकारी तेल कंपनियों (OMC)ने गैस सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं। घरेलू LPG सिलेंडरों की कीमतें जून से स्थिर बनी हुई हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने इनमें कोई बदलाव नहीं किया है, जो आम आदमी के लिए एक बड़ी राहत की बात है।
चूंकि भारत में खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडरों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है इसलिए इसकी कीमतें घरेलू बजट और होटलों व रेस्तरां के ऑपरेटिंग कॉस्ट, दोनों का एक अहम हिस्सा होती हैं। कीमतों में मामूली बदलाव भी मासिक खर्चों पर काफी बड़ा असर डाल सकता है। जहां तक रही आज की बात, तो आज 9 नवंबर, 2026 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) और कमर्शियल सिलेंडर (19 किलोग्राम) की कीमतें स्थिर हैं। नवंबर की शुरुआत में कमर्शियल सिलेंडर के दामों में हुई मामूली बढ़ोतरी के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है।
चेक करें अपने शहर की कीमत
शहर घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 939.50 रुपये 2,820.00 रुपये
नोएडा 939.50 रुपये 2,757.50 रुपये
मुंबई 941.50 रुपये 2,774.50 रुपये
कोलकाता 968.00 रुपये 2,964.00 रुपये
पटना 1,031.50 रुपये 3,110.50 रुपये
बेंगलुरु 944.50 रुपये 2,774.00 रुपये
लखनऊ 979.50 रुपये 2,932.50 रुपये
चंडीगढ़ 951.50 रुपये 2,820.00 रुपये
जयपुर 945.50 रुपये 2,839.00 रुपये
क्यों नहीं बदले दाम?
घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों की हर महीने की शुरुआत में समीक्षा होती है। इसके दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस और कच्चे तेल की कीमतों के साथ-साथ डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और अन्य खर्चों पर निर्भर करते हैं। हालांकि, जरूरी नहीं है कि हर महीने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव हो। इस बार 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पर ही बनी हुई है, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव किया गया है।
हर महीने होती है समीक्षा
सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी (LPG) सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा करती हैं. इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति का ध्यान रखा जाता है.
चूंकि भारत अपनी जरूरत का एक बड़ा हिस्सा एलपीजी आयात करता है इसलिए वैश्विक बाजार (जैसे सऊदी अरामको के प्रोपेन और ब्यूटेन के दाम) में उतार-चढ़ाव का सीधा असर यहां पड़ता है. साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और गैस का कारोबार डॉलर में होता है इसलिए डॉलर के मजबूत या कमजोर होने से भी घरेलू कीमतें प्रभावित होती हैं.
LPG Price 8 November: दिवाली के दिन बढ़ गए रसोई गैस के दाम? बुक करने से पहले चेक करें रेट

