करवाचौथ पर मेहंदी लगवाने नहीं गया पति, नाराज पत्नी ने जहर खाकर दे दी जान

कानपुर के विष्णुपुरी में करवाचौथ से एक दिन पहले पति से मेहंदी लगवाने जाने को लेकर हुए विवाद के बाद पिंकी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति उसे हैलट अस्पताल ले गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।