कोटा में राहुल गांधी बोले- शिक्षा प्रणाली बच्चों पर डालती है दबाव, युवाओं को सिर्फ 5 करियर विकल्प क्यों दिखाए जाते हैं?

rahul gandhi in kota

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कोटा में विद्यार्थियों से बातचीत की। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छात्रों से बातचीत करते हुए कहा कि हमारी शिक्षा प्रणाली की सबसे बड़ी कमी यह है कि हम अपने बच्चों के सपनों को पूरा नहीं करते हैं। वे जो विकल्प चाहते हैं, हम उनकी इज्जत नहीं करते हैं। अगर आप सफल होते हैं तो भारत सफल होगा। भारत का यह कर्तव्य है कि हम हर एक भारतीय व्यक्ति और छात्र की रक्षा करें।

ALSO READ: मोदी फरिश्ते की तरह, लेकिन किलर भी, ऐसा क्यों बोले डोनाल्ड ट्रंप

भारत की शिक्षा प्रणाली हमारे बच्चों पर दबाव डालती है और यह देश के लिए सही नहीं है।  गांधी ने छात्रों से बातचीत करते हुए कहाकि मैं यहां आकर और आपके सामने खड़े होकर बहुत खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह कोई राजनैतिक बैठक नहीं है। यह युवाओं के बारे में एक मीटिंग है। यह शाम आपके बारे में है और उन चुनौतियों के बारे में है जिनका आप हर दिन सामना करते हैं।

ALSO READ: महाराष्ट्र की सियासत में 'ऑपरेशन टाइगर'! उद्धव ठाकरे के 6 सांसदों ने अचानक बदला पाला, शिंदे गुट में हुए शामिल

कुछ समय पहले मैं कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल गया था। रास्ते में लाखों युवाओं से मैं मिला था और मेरा एक ही सवाल होता था कि आप क्या करना चाहते हो? मुझे केवल 5 जवाब मिले कि हम इंजीनियर, डॉक्टर, वकील, IAS और फौजी बनना चाहते हैं। इसके बाद मेरे दिमाग में सवाल उठा कि देश के युवा देश का भविष्य हैं और हमारी शिक्षा प्रणाली हमारे युवाओं को हमेशा 5 ही रास्ते क्यों दिखाती है?  Edited by : Sudhir Sharma