कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

dhirndra krishna shastri

कृष्ण जन्मभूमि/ धर्मनगरी मथुरा में ऐतिहासिक कंस वध मेले में इस बार एक झांकी ने धार्मिक परंपरा के साथ-साथ नए विवाद को भी जन्म दे दिया। मेले में निकाली गई एक झांकी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कंस के रूप में दिखाया गया। इतना ही नहीं, झांकी में भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप धारण किए कलाकार को कंस बने धीरेंद्र शास्त्री के प्रतीकात्मक रूप में पिटाई करते हुए दिखाया गया। इस पोस्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

ALSO READ: Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

मथुरा में कंस वध मेले में माथुर चतुर्वेद परिषद की तरफ से भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी। शोभायात्रा में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की कई झांकियां शामिल थीं, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा आकर्षक का केन्द्र धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कंस के रूप में दिखाने वाली झांकी रही। इस झांकी में श्रीकृष्ण बने कलाकार द्वारा कंस रूपी पात्र को पकड़कर पीटने का चित्र दिखाया गया। मेले में मौजूद श्रद्धालु इस अनोखे चित्रण को देखकर हैरान रह गए।

 

दरअसल, मथुरा में कंस वध मेले का आयोजन भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अत्याचारी कंस के वध की स्मृति में परंपरागत रूप से किया जाता है। इस बार भी करीब साढ़े 18 फीट ऊंचा कंस का पुतला शोभायात्रा में निकाला गया। परंपरा के मुताबिक पुतले को लाठियों से पीटा गया और फिर सड़क पर घसीटा गया। इसके बाद निकली भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, साधु-संत और श्रद्धालु शामिल हुए।

ALSO READ: EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

परिषद अध्यक्ष के बयान से बढ़ी चर्चा

 

झांकी को लेकर उठे सवालों पर माथुर चतुर्वेद परिषद के अध्यक्ष राजन पाठक ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कृष्ण और राम में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवान के बारे में अपशब्द कहने वालों को केवल माफी मांग लेने से बच निकलने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

 

दूसरी ओर, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थकों ने इस झांकी पर कड़ी नाराजगी जताई है। समर्थकों का कहना है कि धार्मिक आयोजन में इस तरह के झांकी दिखाना सही नही है और वह इसे पंडित धीरेंद्र शास्त्री का अपमान बता रहें है।  सदियों पुरानी कंस वध की परंपरा के बीच इस बार झांकी ने ऐसा विवाद खड़ा कर दिया है, जिसकी चर्चा मेले से निकलकर सोशल मीडिया तक पहुंच गई है।