Telegram Investment Fraud: कानपुर में शेयर बाजार में निवेश कर कम समय में मोटा मुनाफा कमाने की चाह एक आरओ कारोबारी को भारी पड़ गई। साइबर ठगों ने टेलीग्राम ग्रुप के जरिए कारोबारी को निवेश का झांसा देकर 19 लाख 52 हजार 361 रुपये हड़प लिए। ठगी के लिए आरोपियों ने ग्रुप में फर्जी मुनाफे के स्क्रीनशॉट साझा कर ऐसा भरोसा बनाया कि कारोबारी ने अपनी जमा पूंजी के साथ पत्नी के खाते से भी लाखों रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने उन्हें ग्रुप से बाहर कर ब्लॉक कर दिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। रावतपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Latest News

