Kanpur News: कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चौरी चौरा एक्सप्रेस के 4 कोच पटरी से उतरे, हादसे में फिलहाल कोई हताहत नहीं

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 से रवाना होते समय गोरखपुर जा रही चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।