IPL 2026 में नया बवाल! Tim David के गंदे इशारे पर उठे सवाल, क्या लगेगा बैन?

Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians के बीच रायपुर में खेला गया मुकाबला सिर्फ आखिरी Ball तक रोमांचक नहीं रहा, बल्कि अब एक नए विवाद की वजह से भी सुर्खियों में आ गया है। मैच खत्म होने के बाद RCB के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज Tim David का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर दोनों हाथों से मिडिल फिंगर दिखाते नजर आ रहे हैं।

दिलचस्प बात ये है कि टिम डेविड पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का हिस्सा रह चुके हैं और तीन सीजन तक टीम के लिए खेल चुके थे। ऐसे में फैंस इस इशारे को MI से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि डेविड का इशारा किसकी तरफ था और यह वीडियो मैच के किस पल का है। कई फैंस का मानना है कि यह पल उस समय का हो सकता है जब आखिरी ओवर में Bhuvneshwar Kumar ने दबाव के बीच शानदार छक्का लगाकर मैच का रुख बदल दिया था। उसी के बाद आरसीबी डगआउट में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था।

 

मैच में टिम डेविड का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। वह पहली ही गेंद पर गोल्डन डक का शिकार होकर पवेलियन लौट गए। लेकिन आरसीबी की रोमांचक जीत के बाद डगआउट में उनका आक्रामक अंदाज कैमरे में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे जश्न का हिस्सा बता रहे हैं, तो कई फैंस इसे खेल भावना के खिलाफ मान रहे हैं।

 

आईपीएल के नियमों के मुताबिक किसी भी तरह का अश्लील या आपत्तिजनक इशारा आचार संहिता का उल्लंघन माना जाता है। अगर मामला गंभीर पाया जाता है, तो खिलाड़ी पर जुर्माना, डिमेरिट पॉइंट्स या यहां तक कि मैच बैन भी लगाया जा सकता है। फिलहाल Board of Control for Cricket in India (BCCI) या IPL की ओर से टिम डेविड पर कोई आधिकारिक कार्रवाई नहीं की गई है। 

 

वहीं दूसरी ओर, आरसीबी के हेड कोच Andy Flower पर मैच के दौरान चौथे अंपायर से बहस करने के लिए जुर्माना लगाया गया है। उन पर IPL कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का आरोप लगा और मैच फीस का 15 प्रतिशत काटा गया।

 

अगर मुकाबले की बात करें तो मैच बेहद हाई-वोल्टेज रहा। आखिरी ओवर में आरसीबी को 15 रन चाहिए थे। दबाव के बीच Bhuvneshwar Kumar ने शानदार छक्का जड़कर मैच पलट दिया, जबकि आखिरी गेंद पर Rasikh Salam ने दो रन लेकर टीम को यादगार जीत दिलाई। इस जीत के साथ आरसीबी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई, जबकि मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ का सपना टूट गया।