इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को गुरुग्राम मेट्रो से ₹419 करोड़ का ठेका मिला, 21 महीने में पूरा करना होगा काम

इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Dilip Buildcon को गुरुग्राम मेट्रो से ₹419.47 करोड़ बड़ा ऑर्डर मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) ने दिया है। इसके तहत कंपनी गुरुग्राम मेट्रो कॉरिडोर के लिए डिपो-कम-वर्कशॉप बनाएगी। इस प्रोजेक्ट को 21 महीने में पूरा करना है।

सेक्टर 33 में बनेगा डिपो और वर्कशॉप

कंपनी की एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट गुरुग्राम के सेक्टर 33 में बनाया जाएगा। इसमें सिविल, आर्किटेक्चरल और इलेक्ट्रिकल-मैकेनिकल (E&M) से जुड़े काम शामिल हैं। कॉन्ट्रैक्ट की कुल कीमत ₹419.47 करोड़ है। इसमें GST भी शामिल है।

₹33,081 करोड़ की रिकॉर्ड ऑर्डर बुक

इस नए ऑर्डर से कुछ दिन पहले ही दिलीप बिल्डकॉन ने 30 सितंबर 2026 तक अपना ऑर्डर बुक ₹33,081 करोड़ बताया था। जून के अंत में यह ₹27,691 करोड़ और मार्च के अंत में ₹28,830 करोड़ था। यानी सितंबर तिमाही में ऑर्डर बुक में अच्छी बढ़ोतरी हुई।

कंपनी के कुल ऑर्डर बुक में रोड और हाईवे प्रोजेक्ट की हिस्सेदारी 15.6% थी। कंपनी अब अपने पारंपरिक कारोबार के अलावा दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट में भी काम बढ़ा रही है।

सितंबर तिमाही के नतीजे कैसे रहे?

Dilip Buildcon का सितंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 52.8% घटकर ₹101 करोड़ रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹214 करोड़ का मुनाफा कमाया था। हालांकि, ऑपरेशन से रेवेन्यू 16.8% बढ़कर ₹2,250.4 करोड़ हो गया। EBITDA 6.8% गिरकर ₹439 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन भी 24.5% से घटकर 19.5% पर आ गया।

दिलीप बिल्डकॉन का शेयर 19 नवंबर को BSE पर 0.34% की गिरावट के साथ ₹384.30 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 13.35% गिरा है।

NLC India Renewables IPO: एक और सरकारी कंपनी का आएगा आईपीओ, ₹3300 करोड़ जुटाने की तैयारी

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।