इंदौर में डॉक्‍टरों ने दिया हेल्‍थ फिटनेस का संदेश, सैकड़ों फिजियोथैरेपिस्‍ट ने निकाली, मंत्री जी हुए शामिल

इंदौर में डॉक्‍टरों ने दिया हेल्‍थ फिटनेस का संदेश, सैकड़ों फिजियोथैरेपिस्‍ट ने निकाली, मंत्री जी हुए शामिल

Doctors rally

इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपी (IAP) के 70 वर्ष और वर्ल्ड फिजियोथेरेपी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इंदौर में मशाल कार और बाइक रैली निकाली गई। हाई कोर्ट तिराहे से शुरू हुई रैली रेसकोर्स रोड, एबी रोड और गीता भवन होते हुए दवा बाजार पहुंची। इसमें इंदौर जिले के बड़ी संख्या में फिजियोथैरेपिस्ट शामिल हुए।

बता दें कि इस रैली में कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट भी शामिल हुए। रैली का मकसद इंदौर के नागरिकों को फिट रहने का संदेश देना था। इसके साथ ही उन्‍होंने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का भी संदेश दिया गया।

रैली का शुभारंभ IAP के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजीव झा ने मशाल प्रज्वलित कर किया। मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट भी रैली में शामिल हुए। दवा बाजार में रैली के समापन पर उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित किया और आमजन को स्वस्थ रखने के लिए फिजियोथैरेपिस्टों से और अधिक प्रयास करने का आह्वान किया।

राजधानी में होगा रैली का समापन : IAP इंदौर चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. दीपेश गुप्ता, सेक्रेटरी डॉ. प्रियंका तिवारी और IAP सेंट्रल जोन के जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. विवेक जैन ने बताया कि देशभर में निकाली जा रही मशाल रैली का समापन दिल्ली में होगा। यह आयोजन 26-27 सितंबर को दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के तहत किया जा रहा है।

10 हजार फिजियोथैरेपिस्ट जुटेंगे: इस कॉन्‍फ्रेंस में आयोजकों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश से 10 हजार से अधिक फिजियोथैरेपिस्ट के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट किया गया है। इस बीच कई आम नागरिकों ने डॉक्‍टरों से फिटनेस के टीप्‍स भी लिए। बता दें कि इन दिनों कई तरह की बीमारियों में फिजियोथैरेपिस्ट की मांग लगातार बढती जा रही है।