
गुरुग्राम की पॉश गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर के साथ हुई एक खतरनाक घटना सामने आई है, जहां रविवार को एक कार ने स्पोर्ट्स बाइक को टक्कर मारकर फरार होने का सनसनीखेज मामला (हिट-एंड-रन) अंजाम दिया। इस हादसे में बाइकर सड़क पर गिर गईं और उनकी बाइक कई मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई।
पीड़ित महिला बाइकर की पहचान सिया के रूप में हुई है, जो इस हादसे में घायल हो गई हैं। सिया ने अपनी इस डरावनी आपबीती और कार की पूरी डिटेल इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उनके मुताबिक, जिस कार (नंबर: HR30Y4949) से टक्कर मारी गई, उसकी आरसी (RC) मनीष नाम के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है।
राइड के दौरान पीछा और बदतमीजी
सिया रविवार को अपनी अप्रिलिया आरएस 457 स्पोर्ट्स बाइक पर अपने बाइकिंग ग्रुप के साथ गोल्फ कोर्स रोड पर राइड पर निकली थीं। सिया का आरोप है कि राइड की शुरुआत से ही एक कार में सवार लोग उनका लगातार पीछा कर रहे थे। कुछ देर बाद कार उनके बेहद करीब आ गई और उसमें बैठे लोगों ने उनके साथ बदतमीजी करना शुरू कर दिया।
नशे में थे कार सवार
जब सिया ने कार सवारों को गाड़ी थोड़ी दूरी पर रखने की चेतावनी दी, तो उन्होंने उलटा उन्हें ही बाइक रोकने के लिए धमकाना शुरू कर दिया। सिया का कहना है कि कार में सवार लोग नशे की हालत में प्रतीत हो रहे थे। इसके कुछ ही पलों बाद, कार ने ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक को साइड से जोरदार टक्कर मार दी।
You got to book this car driver under “hit and run” case @gurgaonpolice. Bring them to justice.
Car No: HR 30Y 4949
: IG/rebelwheels_sia_ pic.twitter.com/KngHxTZ5ke
— Yo Yo Funny Singh (@moronhumor) September 14, 2026
इस पूरी घटना का लाइव वीडियो सिया की बाइक पर लगे एक्शन कैमरे (डैशकैम) में कैद हो गया, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर सबूत के तौर पर शेयर किया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कार ने बाइक को टक्कर मारी और उसके बाद बाइक सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई।


