
भारतीय अभिनेत्री और कोलकाता नाईट राइडर्स की सह मालकिन ने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग के बेहतर विंडो की मांग की थी। उन्होंने ललित मोदी के एक्स पर ट्वीट कर उत्तर में लिखा था कि “अब IPL को क्रिकेट कैलेंडर में अपनी जगह खोजने की ज़रूरत नहीं है। इसने कैलेंडर को प्रभावित करने का अधिकार हासिल कर लिया है।
तो फिर दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट को भीषण गर्मी में क्यों खेला जाए? और अगर कैलेंडर पर फिर से विचार किया जा रहा है, तो अप्रैल-मई की जगह जनवरी का समय क्यों न चुना जाए?
बेहतर हालात। बेहतर क्रिकेट। कुल मिलाकर सभी के लिए एक बेहतर अनुभव! IPL में बदलाव आया है। शायद अब इसके कैलेंडर में भी बदलाव आना चाहिए!”
The IPL no longer needs to find its place in the cricket calendar. It has earned the right to influence it. So why keep playing the biggest cricket tournament on the planet in the harshest heat? And if the calendar is being reconsidered, why not January instead of April-May? Better conditions. Better cricket. A better experience for everyone overall! The IPL has evolved. Perhaps its calendar should too now! #JustAThought
— Juhi Chawla Mehta (@iam_juhi) November 9, 2026
जूही चावला के इस उत्तर का पंजाब किंग्स के सह-मालिक नेस वाडिया ने समर्थन करते हुए जवाब दिया है। उनके भी विचार जूही चावला से मिल रहे हैं। वाडिया ने कहा ‘‘अगर इसके लिए विंडो (जब घरेलू या अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट नहीं खेले जा रहे हों) मिलती है तो ऐसा करना अच्छा होगा। मार्च-मई में थोड़ी गर्मी भी पड़ती है। कभी-कभी बारिश भी हो जाती है। लेकिन यह ‘विंडो’ मिलने पर निर्भर है। आईपीएल सबसे बड़ी लीग है और अगर समय इजाजत देता है तो ऐसा करने में किसी तरह की परहेज नहीं होनी चाहिए।’’
उन्होंने कहा ‘‘इससे हम आईपीएल का सत्र भी बढ़ा सकते हैं लेकिन कई अन्य चीज भी हैं जिन पर ध्यान देना होगा। जैसे कि एसएमएटी (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी), रणजी ट्रॉफी, अन्य टूर्नामेंट, घरेलू क्रिकेट। हमें अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर (ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के घरेलू सत्र) को भी ध्यान में रखना होगा।’’
BIG IPL SCHEDULING DEBATE! Punjab Kings co-owner Ness Wadia backs the idea of starting the IPL in January! Should IPL start in January? https://t.co/9AC7sYGM6O #IPL2027 #IPL #NessWadia #LalitModi #JuhiChawla #PunjabKings #KKR #CricketNews #SportsWiz https://t.co/JKAkJoSkT0
— SPORTS WIZ (@mysportswiz) November 12, 2026
ललित मोदी ने की पहल
हालांकि जूही चावला और नेस वाडिया से पहले इसका सुझाव इंडियन प्रीमियर लीग के संस्थापक ललित मोदी ने दिया था। उन्होंने एक्स पर ट्वीट किया था कि “IPL को अपना आयोजन करने के लिए ICC से किसी ‘विंडो’ (समय-सीमा) की जरूरत नहीं है।
IPL एक घरेलू टूर्नामेंट है, जिसका मालिकाना हक BCCI के पास है और वही इसे संचालित करता है। BCCI तय कर सकता है कि इसे कब आयोजित करना है। बेशक, अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं और खिलाड़ियों की उपलब्धता का प्रबंधन करना जरूरी है, लेकिन यह कैलेंडर के किसी खास हिस्से में जगह पाने के लिए ‘अनुमति मांगने’ से बिल्कुल अलग बात है।
मेरा सुझाव है कि IPL को अप्रैल-मई की भीषण गर्मी से हटाने पर गंभीरता से विचार किया जाए। इसके लिए दो विकल्प हो सकते हैं: या तो इसे जनवरी में शुरू किया जाए, या फिर अक्टूबर से अप्रैल के बीच एक बेहतर तरीके से तैयार किया गया क्रिकेट कैलेंडर बनाया जाए।
इसका मकसद व्यावसायिक रूप से टिकाऊ विस्तार, खेलने के लिए बेहतर स्थितियां, ब्रॉडकास्टिंग के लिए अधिक मूल्यवान अवसर और भारतीय क्रिकेट के लिए एक मजबूत दीर्घकालिक आर्थिक आधार तैयार करना होना चाहिए।”

