गोल्डी बराड़ FBI की ‘टॉप 10 मोस्ट वांटेड’ सूची में शामिल, 10 लाख डॉलर का इनाम घोषित

गोल्डी बराड़ FBI की 'टॉप 10 मोस्ट वांटेड' सूची में शामिल, 10 लाख डॉलर का इनाम घोषित

goldy brar

अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने भारतीय मूल के गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पर शिकंजा कसते हुए उसे अपनी आधिकारिक ‘टॉप 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों’ की सूची में शामिल कर लिया है। ALSO READ: अमेरिका में इतिहास रचेगा भारत का एस्सार ग्रुप: 18 अरब डॉलर की लागत से बनेगा सबसे बड़ा स्टील प्लांट

 

एफबीआई ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एफबीआई ने सविंदरजीत सिंह को अपने ‘दस सबसे वांछित भगोड़ों की सूची’ (Ten Most Wanted Fugitives List) में शामिल किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने पर 10,00,000 डॉलर तक के इनाम की घोषणा की गई है।

 

पोस्ट में कहा गया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई संगठित अपराध सिंडिकेट से कथित संलिप्तता के लिए वांच्छित है, जो दक्षिणी कैलिफोर्निया और पूरे संयुक्त राज्य अमेरिका तथा कनाडा में विभिन्न प्रकार की हिंसक वारदातों में कथित रूप से शामिल है। यह गिरोह दक्षिणी कैलिफोर्निया के साथ-साथ पूरे अमेरिका और कनाडा में टारगेटेड किलिंग, राजनीतिक व धार्मिक हस्तियों पर हमलों, गोलीबारी, अपहरण, रंगदारी और मादक पदार्थों तथा हथियारों की तस्करी जैसे कई गंभीर हिंसक अपराधों में शामिल है।

अमेरिका में जारी हुआ था वारंट

कैलिफोर्निया की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट संघीय अदालत ने 1 जुलाई को ही सतिंदरजीत सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। अमेरिकी सरकार का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई भारत की जेल में बंद रहने के बावजूद तस्करी के जरिए पहुंचाए गए मोबाइल फोन और इंटरनेट कॉलिंग डिवाइस के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हत्या, रंगदारी और मानव तस्करी जैसे नेटवर्क को संचालित कर रहा था। ALSO READ: CEC ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें बढ़ीं: सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा याचिका पर सुनवाई, लगा एकतरफा फैसलों का आरोप

 

कौन है गोल्डी बराड़?

भगोड़ा गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है। उसने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। गोल्डी अभिनेता सलमान खान, सिंगर हनी सिंह समेत कई लोगों को हत्या की धमकी दे चुनाव है। गोल्डी को 2024 की शुरुआत में यूएपीए के तहत भारत सरकार ने आतंकी घोषित किया है। वह प्रतिबंधित आतंकवादी समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल से भी जुड़ा रहा है।