Best Stocks to Buy: अक्तूबर में निवेश के लिए ये हैं पांच दिग्गज स्टॉक्स, गिरते बाजार में भी करा सकते हैं कमाई

Best Stocks to Buy:  शेयर बाजार में अभी सेंटीमेंट कमजोर है। इसके बावजूद कुछ शेयरों में अच्छी संभावना दिख रही है। अभी निवेश करने पर ये शेयर अच्छी कमाई करा सकते हैं। ब्रोकरेज फर्म नुवामा वेल्थ और जेफरीज ने कुछ शेयरों को अपनी पसंद बताई है। इनमें कई सेक्टर की कंपनियां हैं।

डीएफएल में निवेश का मौका

नुवामा वेल्थ की लिस्ट का पहला स्टॉक डीएलएफ है। यह मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी है। यह शेयर 1 अक्तूबर को 1.34 फीसदी गिरकर बंद हुआ। इस साल यह करीब 4 फीसदी गिरा है। डीएलएफ लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए जानी जाती है।

गिरते बाजार में भी दिखाई ताकत

नुवामा वेल्थ की लिस्ट का दूसरा स्ट़क अदाणी एनर्जी है। यह शेयर अट्रैक्टिव दिख रहा है। इस कंपनी को ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज 3 का फायदा मिलेगा। यह शेयर 1 अक्तूबर को 1.17 फीसदी चढ़कर 1,330 रुपये पर बंद हुआ। इस साल जहां कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है, यह शेयर 27 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। इसे पावर सेक्टर पर सरकार के बढ़ते फोकस का फायदा मिलेगा।

52 हफ्ते के हाई से काफी नीचे है स्टॉक

जेफरीज ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) के शेयरों को अपनी टॉप पिक बताया है। इस कंपनी को डिफेंस पर सरकार के बढ़ते फोकस का फायदा मिलेगा। एचएएल का शेयर 1 अक्तूबर को 1.36 फीसदी गिरकर 4,604.70 रुपये पर बंद हुआ। यह शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई से काफी नीचे आ गया है। हालांकि, इस साल यह 4.7 फीसदी चढ़ा है।

अट्रैक्टिव लेवल पर है यह शेयर 

जेफरीज का दूसरा पंसदीदा स्टॉक आईसीआईसीआई लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस है। यह शेयर 1 अक्तूबर को 1.01 फीसदी गिरकर 1,574 रुपये पर बंद हुआ। यह शेयर इस साल 19 फीसदी से ज्यादा गिरा है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि इंश्योरेंस रेगुलेटर आईआरडीईए ने इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स पर कमीशन को लेकर जो कंसल्टेशन पेपर पेश किया है, उसका फायदा आईसीआईसीआई लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: High Dividend Stocks: गिरते बाजार में हाई डिविडेंड वाले स्टॉक्स में निवेश समझदारी, ये हैं टॉप 5 डिविडेंड स्टॉक्स

इस ऑयल उत्पादक कंपनी में दिखेगी तेजी

ओएनजीसी जेफरीज का तीसरा पसंदीदा स्टॉक है। यह सरकारी कंपनी है जो तेल और गैस का उत्पादन करती है। क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ने पर कंपनी को फायदा होता है। यह शेयर 1 अक्तूबर को 1.43 फीसदी गिरकर 222.58 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि, क्रूड की कीमतों में उछाल के बावजूद यह शेयर इस साल 6 फीसदी से ज्यादा गिरा है।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।