
UAE के डिप्टी पीएम हमदान बिन मोहम्मद ने स्मित मच्छार से अस्पताल में मुलाकात की। उन्होंने स्मित की बहादुरी की सराहना की। मुलाकात के दौरान उन्होंने मच्छार को किस किया। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही हैं।
बता दें कि फ्लाईदुबई विमान में सवार 174 लोगों की जान बचाने को लेकर स्मित मच्छार की दुनिया भर में सराहना हो रही है। UAE के डिप्टी PM, शेख़ हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से अस्पताल में मुलाकात की।
मच्छार की बहादुरी की तारीफ : उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की और उनके काम के लिए उनकी सराहना भी की। बता दें कि स्मित मच्छार ने फ्लाईदुबई के विमान में उनपर हुए हमले के बाद लोगों की जान बचाने में काफी मदद की थी। स्मित मच्छर के प्रयासों की वजह से विमान में सवार 174 लोगों की जान बचाई जा सकती।
बेहतरीन मिसाल पेश की : UAE के डिप्टी PM, शेख़ हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने एक्स पर पोस्ट कर स्मित मच्छार से मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “कैप्टन स्मित मच्छार से मुलाकात हुई, जो फ़्लाईदुबई के पायलट हैं और जिन्होंने हिम्मत, जिम्मेदारी और इंसानी जिंदगी की परवाह की बेहतरीन मिसाल पेश की है। हमारी और देश के नेतृत्व की तरफ से उन्हें पूरी तारीफ और सराहना मिलती है। हमें गर्व है कि वह हमारी टीम का हिस्सा हैं। हमारे देश की कहानी का हिस्सा हैं, और उस चीज़ का हिस्सा हैं जिसके लिए UAE जाना जाता है। एक ऐसा देश जो दयालुता, शांति और जीवन को महत्व देता है।


