Gen-Alpha के आंदोलन का असर, लखनऊ में शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश, खाने की क्वालिटी भी सुधारेंगे

Gen-Alpha के आंदोलन का असर, लखनऊ में शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश, खाने की क्वालिटी भी सुधारेंगे

Gen Alpha movement

स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षकों की कमी और व्यवस्थाओं के खिलाफ किए गए उग्र प्रदर्शन का बड़ा असर देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसका संज्ञान लेते हुए प्रदेश के सभी सर्वोदय विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है, साथ ही स्कूलों में मिलने वाले भोजन व अन्य बुनियादी सुविधाओं में भी सुधार कर दिया गया है।

शिक्षकों की भारी कमी थी : बता दें कि राजधानी के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में 20 स्वीकृत पदों के मुकाबले मात्र 8 या गिने-चुने शिक्षक ही तैनात थे, जिससे विज्ञान, गणित और अन्य मुख्य विषयों की पढ़ाई ठप हो गई थी। बोर्ड परीक्षा नजदीक होने और पढ़ाई बाधित होने के कारण भारी बारिश के बीच स्कूली बच्चों ने लखनऊ की सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया था और मार्ग जाम किया। छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद समाज कल्याण विभाग और शासन स्तर पर तुरंत कदम उठाए गए। आंदोलन के बाद पशासन ने शिक्षकों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है इसके साथ ही भोजन में भी हुआ सुधार किया गया। बच्चों के इस आंदोलन की चारों तरफ तारीफ हो रही है।

आदेश जारी किए गए : स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के सभी सर्वोदय विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं ताकि विद्यार्थियों की शिक्षा में और बाधा न आए। साथ ही विद्यालयों में खाने-पीने की गुणवत्ता और अन्य बुनियादी हॉस्टल सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। अदालती प्रक्रियाओं के चलते नियमित नियुक्तियों में हो रही देरी के बीच वैकल्पिक व गेस्ट फैकल्टी के जरिए भी पढ़ाई सुचारू रखने के प्रबंध किए गए हैं।