
Reuven Azar Israel Ambassador: दुबई से तेल अवीव (इजराइल) जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कॉकपिट के भीतर हुए जानलेवा हमले के बाद एक और रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा हुआ है। भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने बृहस्पतिवार को बताया कि जैसे ही विमान से आपातकालीन (SOS) संकेत मिले, इजराइली वायुसेना ने तुरंत अपने लड़ाकू विमानों (Fighter Jets) को हवा में तैनात कर दिया था। स्थिति नाजुक थी, लेकिन गनीमत रही कि विमान सुरक्षित उतर गया और लड़ाकू विमानों को कोई सैन्य कार्रवाई नहीं करनी पड़ी।
रक्षा तंत्र तुरंत ‘हाई अलर्ट’ पर आ गया
भारत में इजराइल के राजदूत अजार ने एक बयान में बताया कि जैसे ही तेल अवीव आ रहे फ्लाईदुबई के विमान से संदिग्ध और आपातकालीन संकेत मिले, इजराइल का रक्षा तंत्र तुरंत ‘हाई अलर्ट’ पर आ गया था। किसी भी संभावित ‘हवाई हमले’ या ‘विमान हाईजैक’ जैसी स्थिति से निपटने के लिए इजराइली वायुसेना के लड़ाकू विमानों को तुरंत हवा में भेज दिया गया। इजराइली राजदूत के बयान से ऐसा लगता है कि यदि कोई अनहोनी होती तो ईरान-इजराइल युद्ध एक बार फिर भड़क सकता था। ALSO READ: कौन हैं कैप्टन स्मित माछर? जख्मी हालत में भी हौसला नहीं खोया, बचाई 180 यात्रियों की जान
राजदूत ने बताया कि लड़ाकू विमान स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए थे और कार्रवाई के लिए तैयार थे। हालांकि, पायलट की सूझबूझ से विमान को समय रहते सुरक्षित मोड़ लिया गया और सऊदी अरब के तबूक हवाई अड्डे पर उसकी आपातकालीन लैंडिंग करा दी गई। लैंडिंग सफल रहने के बाद लड़ाकू विमानों को बिना कोई सैन्य हमला किए वापस बुला लिया गया। ALSO READ: Flydubai Hero: हजारों फीट नीचे गिर रहे प्लेन को संभाला, इजरायली पीएम बोले- यानिव ‘ग्लोबल मेडल ऑफ ऑनर’ के हकदार
क्या है पूरा मामला?
यह खौफनाक घटना 30 सितंबर 2026 को घटी, जब फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 ने दुबई से तेल अवीव के लिए उड़ान भरी थी। विमान में लगभग 180 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे। हजारों फुट की ऊंचाई पर उड़ान के दौरान सह-पायलट (Co-pilot) ने अचानक मुख्य कैप्टन स्मित माछर (भारतीय मूल के पायलट) पर जानलेवा हमला कर दिया। सह-पायलट का इरादा विमान के कंट्रोल पर कब्जा करके उसे क्रैश कराने का था। गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ होने के बावजूद कैप्टन स्मित माछर ने सह-पायलट को स्टीयरिंग और कंट्रोल छूने नहीं दिया। ALSO READ: कैसी है 180 जिंदगियां बचाने वाले जांबाज पायलट स्मित मच्छार की हालत, पीएम मोदी ने परिवार से की बात
दर्द से तड़पते कैप्टन ने जैसे-तैसे कॉकपिट का दरवाजा अनलॉक कर दिया, जिससे बाहर मौजूद केबिन क्रू और यात्री तुरंत अंदर घुसे और हमलावर सह-पायलट को काबू में कर लिया। इस दौरान विमान से इमरजेंसी सिग्नल प्रसारित हो चुके थे, जिससे इजराइली सुरक्षा तंत्र अलर्ट हो गया था। हालांकि, कैप्टन स्मित ने सूझबूझ से विमान का रुख सऊदी अरब के तबूक (Tabuk) एयरपोर्ट की ओर मोड़ा और सुरक्षित लैंडिंग कराई।


