
Saurabh Das Diwali Party : CJP नेता सौरभ दास आज दिल्ली स्थित अपने आवास पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया है। इसमें कई दिग्गजों के शामिल होने की संभावना है। पार्टी की थीम फ्लोरल रखी गई है।
इस हाई-प्रोफाइल पार्टी में लगभग 75 मेहमानों की सूची तैयार की गई है। सौरभ दास ने अपनी पार्टी में कांग्रेस नेताओं को छोड़कर अन्य विपक्षी दलों के कई सांसदों और नेताओं को बुलाया है।
इनमें तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ ब्रायन, माकपा सांसद जॉन ब्रिटास और आप सांसद संजय सिंह शामिल है। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
इस दिवाली पार्टी को CJP नेताओं और विपक्षी दलों के बीच एक अहम मेल-जोल के रूप में देखा जा रहा है, और माना जा रहा है कि इस दौरान आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर भी चर्चा हो सकती है।
गौरतलब है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ आयोजित करेगा। यह कार्यक्रम शुक्रवार को होने वाला था लेकिन खराब मौसम की वजह से टल गया था।


