
बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र रविवार को चक्रवाती तूफान अर्नब में बदल गया। अर्नब के असर से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, केरलम, पुडुचेरी में भारी बारिश हो रही है। यह 28 अक्टूबर को आंध्र के तट से टकरा सकता है। इसके असर से ओडिशा, आंध्रप्रदेश, यूपी, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ALSO READ: Top News 26 October : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा, 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट; पढ़ें आज की बड़ी खबरें
क्या है मौसम विभाग की चेतावनी?
मौसम विभाग ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, पूर्व मध्य और उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित चक्रवात “अर्णब” पिछले 6 घंटों के दौरान 15 किमी/घंटा की गति से पश्चिम की ओर बढ़ा। यह आज, 26 अक्टूबर, 2026 को सुबह 08:30 बजे IST पर उसी क्षेत्र में, अक्षांश 15.4° उत्तर और देशांतर 88.5° पूर्व के पास केंद्रित था। यह गोपालपुर (ओडिशा) से 580 किमी दक्षिण-पूर्व, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 610 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, श्री विजयपुरम (अंडमान द्वीप समूह) से 620 किमी उत्तर-पश्चिम, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 690 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, मसूलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 790 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व और बापटला (आंध्र प्रदेश) से 860 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित है।
इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने तथा आज, 26 अक्टूबर की मध्यरात्रि तक पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गंभीर चक्रवात और 27 अक्टूबर को उसी क्षेत्र में एक अत्यंत गंभीर चक्रवात में और अधिक तीव्र होने की बहुत संभावना है। ALSO READ: IMD Weather Update : दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम, यूपी से दक्षिण भारत तक भारी बारिश का अलर्ट
इसके बाद, इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 28 अक्टूबर, 2026 के पूर्वान्ह तक 115-125 किमी/घंटा की गति से हवा के झोंके 140 किमी/घंटा की अधिकतम निरंतर गति वाले एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में, यानम के पास बापटला और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश और यानम के तटों को पार करने की बहुत संभावना है।
Sub:Cyclonic Storm “Arnab” [Pronunciation: Ornab] over Eastcentral and adjoining Westcentral Bay of Bengal [Cyclone Warning for Andhra Pradesh and adjoining South Odisha coasts—Red Message]* The cyclonic storm *““Arnab” [Pronunciation :Ornab]”*over Eastcentral and adjoining Westcentral Bay of Bengal moved westwards with a speed of 15 kmph during last 6 hours, lay centered at 0830 hrs IST of today, the 26th October, 2026 over the same region near latitude 15.4°N and longitude 88.5°E, 580 km southeast of Gopalpur (Odisha), 610 km east-southeast of Vishakhapatnam (Andhra Pradesh), 620 km northwest of Sri Vijaya Puram (Andaman Islands), 690 km east-southeast of Kakinada (Andhra Pradesh), 790 km east-southeast of Machilipatnam (Andhra Pradesh) and 860 km east-southeast of Bapatla (Andhra Pradesh). It is very likely to move west-northwestwards and intensify further into a severe cyclonic storm over westcentral Bay of Bengal by midnight of today, the 26th October and into a very severe cyclonic storm over the same region on 27th October. Thereafter, it is very likely to move northwestwards and cross Andhra Pradesh & Yanam coasts between Bapatla and Visakhapatnam close to Yanam as a very severe cyclonic storm with the maximum sustained wind speed of 115-125 kmph gusting to 140 kmph by forenoon of 28th October, 2026.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 26, 2026
राष्ट्रपति का ओडिशा दौरा स्थगित
खतरे को देखते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 28 और 29 अक्टूबर का ओडिशा दौरा स्थगित कर दिया गया है। उन्हें रायगढ़पुर और अपने गृह जिले मयूरभंज जाना था। साथ ही आपदा प्रबंधन तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है।
उत्तर भारत और मध्य भारत में बदला मौसम
उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली के साथ ही नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है।


