उरई में परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों और एआरएम के बीच बस अड्डे पर किराए को लेकर हंगामा हो गया। तीखी नोकझोंक के बीच एआरएम के बोल बिगड़ गए। उन्होंने परीक्षार्थियों को धमकाते हुए कहा कि यहां गुंडागर्दी मत करना। पुलिस भर्ती और तुम्हारी गुंडई सब घुसेड़ दूंगा।
मेरठ में बिजनौर डीपो की बस में कुछ युवकों ने जबरन चढ़ने का प्रयास किया। चालक ने जब मना किया तो एक युवक बोनट पर जबरन चढ़ गया। इस पर ड्राइवर ने बोनट पर चढ़े युवक को लेकर करीब तीन किमी बस दौड़ा दी। इस दौरान युवक के साथियों ने बस को घेरकर पथराव कर दिया और शीशे तोड़ दिए।
Viral Video: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कनकपुरा के होराहल्ली में जनसभा के दौरान समर्थकों द्वारा भेंट की गई विशाल सेबों की गजमाला से उन्होंने एक टुकड़ा खुद खाया और अधखाया बचा हुआ हिस्सा सीधे नीचे खड़ी भीड़ की ओर उछाल दिया।
चीन के एक शख्स ने बिल्डर से इमारत के 34वें महले पर फ्लैट खरीदा। जब फ्लैट के पजेशन का नंबर आया तो पता चला कि इमारत ही 32 मंजिल की है। वह बिल्डर को एडवांस पैसे भी दे चुका था। अब अदालत में पेच फंसा हुआ है।
कानपुर के उर्सला में इलाज कराने पहुंची एक मुस्लिम महिला ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों और सुरक्षा कर्मियों ने उससे चेहरे से हिजाब हटाने को कहा। महिला का दावा है कि ऐसा न करने पर उसे उपचार देने से इनकार कर दिया गया।
मशहूर उद्यमी और यूट्यूबर अंकुर वारिकू ने अपने चैनल पर युवाओं को कुछ आर्थिक सलाह दी हैं। अपने करियर की शुरुआत कर रहे युवा इन सलाहों को मानते हैं, तो निश्चित तौर पर उन्हें इससे मदद मिलेगी।
अभिजय का जन्म हरियाणा के छोटे से शहर पंचकुला में हुआ था। उनकी मां ने उन्हें अकेले पाला और बेहतरीन शिक्षा दिलाई। खुद दूसरी हाथ की किताबों से पढ़ने वाली मां ने कभी अपने सपनों को अपने बेटे के भविष्य से ऊपर नहीं रखा।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कड़े निर्देश पर सैनिक फार्म्स इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने एक बहुत बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। इसके तहत वहां बिना अनुमति के बनाए गए अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया है।
Viral Video: मायानगरी मुंबई में महिला सुरक्षा पर एक बार फिर सवालिया निशान लग गया है। एक ऑटो ड्राइवर द्वारा महिला यात्री के साथ अश्लील टिप्पणियां करने और परेशान करने का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मणिपुर पिछले कुछ वक्त से लगातार चर्चा में रहा है। लेकिन यहां की राजधानी इंफाल के एक बाजार के बारे में आप नहीं जानते होंगे। इस बाजार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां पर सभी दुकानें केवल महिलाएं ही रन करती हैं।

