मंदिर में बिक रहीं ‘मेड इन पाकिस्तान’ चादरें? वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ में मंदिर में मेड इन पाकिस्तान चादरें बेचे जाने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। एक महिला ने वायरल वीडियो में दावा किया है कि मंदिर से एक खरीदी गई एक चादर पर उसे मेड इन पाकिस्तान का स्टीकर लगा हुआ मिला।

धरती की सबसे डरावनी जगह! यहां है सांपों का साम्राज्य, आम लोगों को जाने की अनुमति नहीं

ब्राजील के तटवर्ती इलाके में एक ऐसा आइलैंड है, जहां आम लोगों के जाने की इजाजत नहीं है। शायद इसीलिए इसे धरती की सबसे डरावनी जगहों में शुमार किया जाता है। इस आइलैंड को स्नेन आइलैंड कहा जाता है।

ताजमहल में बंदरों की ‘पूल पार्टी’, वजू टैंक में जमकर लगाए गोते; वीडियो वायरल

ताजमहल का दीदार करने आए देश-विदेश के पर्यटक इस नजारे को देखकर बंदरों की इस मस्ती का मजा लेने लगे। वहां मौजूद भारी भीड़ ने अपनी जेबों से फोन निकाल लिए और बंदरों के इस स्विमिंग सेशन को कैमरे में कैद करने लगे।

युवा जादूगर की मदद करने को तैयार हुए आनंद महिंद्रा, बोले- लड़के में बहुत टेलैंट है

मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया साइट पर एक युवा जादूगर का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लड़के को टैलेंटेड बताते हुए कहा कि वह इसकी मदद करना चाहते हैं। नैनीताल के इस वीडियो को लेकर कई लोगों ने इस खोजी अभियान में महिंद्रा की मदद करने की पेशकश की है।

इस देश में जिंदा पकड़े गए एक लाख से ज्यादा कॉकरोच, दो करोड़ है कीमत

कॉकरोच भारत में चर्चा में हैं और यहां से बहुत दूर, ऑस्ट्रेलिया में बड़ी संख्या में जिंदा कॉकरोच पकड़े गए हैं। इन कॉकरोच की कीमत एक करोड़ रुपए से ज्यादा बताई गई है…

ट्रेन की खिड़की से टीन का बॉक्स लटकाए ले जा रहे यात्री, वीडियो देख रेलवे पर भड़के लोग

वीडियो को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया है, जिसमें चिंता जताई गई है कि स्टेशन से इतना बड़ा बॉक्स कैसे ले जाया गया। आगे चलकर यह किसी खंभे या अन्य वस्तु से टकरा सकता है। इस घटना ने रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चर्चा छेड़ दी है। 

एयरपोर्ट पर खड़े-खड़े ही मुंह के बल गिर पड़ा विमान, टूट गई ‘नोज’; देखें VIDEO

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर एक अजीब घटना सामने आई है। यहां बोइंग-787 विमान एयरपोर्ट पर खड़े-खड़े ही दुर्घटना का शिकार हो गया। विमान का लैंडिंग गियर टूट गया और फिर उसकी नोज जमीन को छूने लगी। 

15 मिलियन फॉलोअर्स वाला कुत्ता हुआ चोरी, किलो के भाव बिका और खा गए लोग; चोर बोले- लगा आवारा है

चीन में एक 15 मिलियन सोशल मीडिया फॉलोअर्स वाले कुत्ते को रेस्टोरेंट ने मारकर ग्राहकों को सर्व कर दिया। इसके बाद कुत्ते के मालिक ने पुलिस में इसकी शिकायत की, जिसके बाद चोरों का पता चला और फिर पूरे मामले का खुलासा हुआ।

आवारा कुत्ते को लेकर भिड़े दो देश, एक देना चाहता नोट पर जगह, दूसरे ने बनाया राष्ट्रीय सम्मान

कारोमेल नस्ल के कुत्ते को लेकर लैटिन अमेरिका के दो देश ब्राजील और मेक्सिको तनाव में हैं। मेक्सिको ने इसे राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया है, जिसकी वजह से ब्राजील के लोग नाराज हैं। ब्राजीलियाई लोगों के मुताबिक, यह कुत्ता उनका है। कुछ समय पहले उन्होंने इसकी तस्वीर को नोटों पर लगाने का प्रस्ताव रखा था।

बेटे की तबीयत खराब होने पर पिता ने दिया इस्तीफा, कंपनी ने जो किया उसे सुनकर दिल खुश हो जाएगा

एक पिता ने अपने बेटे की तबीयत खराब होने की वजह से कंपनी से इस्तीफा देना चाहा, लेकिन उसके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया गया, बल्कि उससे कहा गया कि जब बेटा ठीक हो जाए, तब वह कंपनी दोबारा ज्वाइन कर लें। कंपनी ने पिता की सैलरी भी नहीं काटी।