कानपुर देहात में चौपाल के दौरान मंत्री राकेश सचान नाराज, अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर DM को लगाई फटकार

15 जून, सोमवार: कानपुर देहात के कठेटी गांव में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान कैबिनेट मंत्री राकेश सचान अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़क गए। उन्होंने डीएम कपिल सिंह को फोन कर एसडीएम और तहसीलदार की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई तथा जवाब-तलब के निर्देश दिए।

कानपुर में NSI कैंपस में बिना अनुमति कटे थे 723 हरे पेड़, निदेशक प्रो. सीमा परोहा सस्पेंड

ष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई) परिसर में बिना वन विभाग की एनओसी के 722 हरे पेड़ों के कटान के मामले में केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संस्थान की निदेशक प्रो. सीमा परोहा को निलंबित कर दिया है।

यूपी में नदी में डूबने से 5 बच्चों की मौत, मंदिर दर्शन के बाद 3 भाई-बहन डूबे, दोस्त को बचाने में गई 2 की जान

यूपी के बांदा में मंदिर दर्शन के बाद चंद्रावल नदी में नहाने उतरे तीन भाई-बहन डूब गए। वहीं दूसरी ओर कानपुर देहात में यमुना नदी में डूब रही सहेली को बचाने की कोशिश में किशोरी और एक अन्य युवक की जान चली गई। दोनों घटनाओं के बाद परिवारों में कोहराम मचा गया।

अंतरिक्ष में उड़ान के लिए तैयार IIT कानपुर, छोटे सैटेलाइट के परीक्षण के लिए मिला करोड़ों का फंड

आईआईटी कानपुर अब अंतरिक्ष तकनीक को नई उड़ान देने को तैयार है। संस्थान के एसआईआईसी के स्टार्टअप ड्रीम एयरोस्पेस स्वदेशी उपग्रह प्रोपल्शन तकनीकों के विकास और व्यावसायिक उपयोग को गति देगी। इसके लिए 10 करोड़ रुपये का फंड मिला है।

खुशखबरी! लखनऊ समेत 3 शहरों में बढ़ेगा मेट्रो नेटवर्क, पार्किंग संकट भी होगा दूर; जानें पूरा प्लान

यपी के तीन शहरों लखनऊ, कानपुर व आगरा में मेट्रो का विस्तार किया जाएगा। यहां जरूरत के आधार पर मेट्रो चलाई जाएगी। लखनऊ में 170 किमी, कानपुर में 83 और आगरा में 89 किमी मेट्रो चलाने के लिए नई डीपीआर बनाई जा रही है।

पुलिस की लापरवाही! ACP ऑफिस से थाने भेजी गई चार्जशीट 8 साल से गायब, पीड़ित ने मांगा 25 लाख का मुआवजा

कानपुर एसीपी कार्यालय और महाराजपुर थाने के बीच से एक चार्जशीट गायब हो गई। आठ साल से गायब चार्जशीट को रिकंस्ट्रक्ट  करने के बजाय पुलिस उसे तलाशने में लगी है। पीड़ित पुलिस और कोर्ट दोनों से आरटीआई में जवाब मांग चुका है।

जितना कमाए हो, एक बार में घुस जाएगा; भाजपा विधायक ने फूड इंस्पेक्टर को सुनाई खरी-खोटी

भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने एक फूड इंस्पेक्टर को खूब खरी खोटी सुनाई है। उन्होंने कहा कि तुम लोग तो बिल्कुल सरकार की ऐसी-तैसी करने में लगे हो। विजिलेंस जांच करा दूंगा, जितना कमाए हो एकबार में घुस जाएगा। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कानपुर में बनी स्वदेशी AK-203 का ऑल वेदर ट्रायल शुरू, इंसास की जगह लेगी यह राइफल

एक मिनट में 600 गोलियां दागने वाली पूर्ण स्वदेशी एके-203 असॉल्ट राइफल अब ऑल वेदर ट्रायल के चरण में पहुंच गई है। कानपुर की एसएएफ में बने पुर्जों से तैयार इस अत्याधुनिक राइफल को सेना अलग-अलग मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में परख रही है।

पति पीटता है, खाना भी नहीं देता…ससुराल में बंधक बनी महिला ने फोन कर मांगी मदद, पुलिस ने कराया मुक्त

कानपुर में रहने वाली एक महिला ने लखनऊ के वन स्टॉप सेंटर को फोन ससुराल और पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। इस पर पुलिस उसके ससुराल पहुंची और महिला और दोनों बच्चियों को घर से निकाला और खाना खिलाने के बाद लखनऊ मायके भिजवाया।

युपी पुलिस की बड़ी लापरवाही: ACP कार्यालय से थाने भेजी गई चार्जशीट गायब, आठ साल बाद भी पता नहीं चला

कानपुर में एसीपी कार्यालय और महाराजपुर थाने के बीच से एक चार्जशीट रास्ते से ही गायब हो गई। आठ साल से गायब चार्जशीट को रिकंस्ट्रक्ट (पुनर्गठन) करने के बजाय पुलिस उसे तलाशने में लगी है।