राम मंदिर से डिजिटल इंडिया तक, BJP ने गिनाईं 12 साल की उपलब्धियां, 2047 के भारत का दिखाया रोडमैप

BJP Achievements 12 Years:कानपुर देहात के माती स्थित इको पार्क में भारतीय जनता पार्टी का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विधायक मूलचंद निरंजन ने केंद्र की एनडीए सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से बताते हुए कहा कि वर्ष 2014 से शुरू हुआ विकास का सफर आज भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कई ऐतिहासिक फैसलों ने देश को वैचारिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम किया है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Kanpur Murder: ‘मम्मा फोन पर बात कर रही थी, पापा ने बोला तो चाकू मार दिया’, मासूम ने बयां की मनीष हत्याकांड की दास्तां

Woman Stabs Husband: कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति की निर्मम हत्या (Woman Murder his Husband) कर दी। महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर पति के पेट में 3 बार चाकू मारा। इसके बाद पति को गंभीर हालत मे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कानपुर में केशव प्रसाद मौर्य की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद नाश्ते की टेबल पर काजू-बादाम के लिए होड़ का वीडियो वायरल

17 जून, बुधवार: कानपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद नाश्ते की टेबल पर रखे काजू, बादाम और किशमिश लेने के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों में होड़ मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ज्वैलरी शॉप में काम देने के बहाने सर्राफ ने किशोरी से किया रेप, फॉर्म हाउस में न्यूड हालत में रखा

कानपुर में ज्वैलरी शॉप में काम करने वाली एक किशोरी ने दुकानदार पर रेप का आरोप लगाया। किशोरी के मुताबिक आरोपित फॉर्म हाउस पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यहां तक कि बंद कमरे में दिन-दिन भर न्यूड हालत में रखा। विरोध करने पर चोरी का आरोप और जान से मारने की धमकी भी दी।

आज काम तमाम कर दो; प्रेमी का फोन आते ही पत्नी ने पति की कर दी हत्या, 9 साल पहले की थी लव मैरिज

कानपुर में लव मैरिज के 9 साल बाद पत्नी ने प्रेमी के कहने पर पति की चाकू गोदकर हत्या कर दी। परिजनों के मुताबिक पत्नी से उसके प्रेमी ने फोन पर कहा था कि आज इसका काम तमाम कर दो। इसके बाद ही उसने ये खौफनाक कदम उठाया।

अस्पताल से लौटा तो फिर मारूंगी… प्रेमी के लिए पत्नी ने मारा चाकू, 11 दिन तक तड़पकर पति की मौत

अस्पताल से लौटा तो फिर मारूंगी… ऐसा एक पत्नी ने अपने पति के लिए कहा। उसने अपने पति को चाकू से गोदा। इसके बाद पति का 11 दिन तक अस्पताल में इलाज चला। वहीं. 11 दिन बाद युवक की मौत हो गई। प्रेमी के लिए पत्नी ने पति की हत्या कर दी।

राम मंदिर के नाम से मातम करने वाले दान-चढ़ावे की चिंता ना करें, विपक्ष पर बरसे अनुराग ठाकुर

यूपी के कानपुर में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर पूछे गए सवालों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के नाम से मातम करने वाले दान-चढ़ावे की चिंता ना करें।

UP Weather: तेज धूप और गर्म हवाओं ने बढ़ाई तपिश, 18 जून तक चढ़ेगा पारा

यूपी में एक बार पारा फिर 40 के नजदीक पहुंच गया है। रात के तापमान में भी वृद्धि हुई। 11 जून को आया पश्चिमी विक्षोभ अब तक प्रभावी है। यह सीजन का सबसे लंबे विक्षोभ साबित हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल तापमान में वृद्धि बनी रह सकती है।

राजस्व अफसरों की गैरहाजिरी पर भड़के मंत्री राकेश सचान, DM को फोन कर बोले- मजाक बना रखा हैहै

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ग्रामीण चौपाल में राजस्व अफसरों के न पहुंचने पर बिफर गए। उन्होंने चौपाल से ही फोन लगाकर डीएम की क्लास लगा दी। उन्होंने कहा कि आपने पंचायतों को मजाक बना रखा है। एसडीएम को मौके पर रहना चाहिए था।

‘किसी को प्यार करो तो ऐसे करो’, दर्दनाक स्टेटस लगाकर कानपुर के 17 वर्षीय किशोर ने दे दी जान

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां गुजैनी थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोर ने प्रेमिका से विवाद के बाद ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या करने से ठीक पहले इस किशोर ने अपने मोबाइल पर एक भावुक स्टेटस लगाया था जिसमें लिखा था- इंजॉय योर लाइफ। इस दुखद घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।