
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान आज इंडिगो की एक फ्लाइट के साथ बड़ा विमान हादसा टल गया। गुवाहाटी से आ रही फ्लाइट 6E 6542 को पहली बार लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान को वापस ऊपर उठाना पड़ा। दूसरी बार लैंडिंग करते समय विमान की पूंछ रनवे से टकरा गई। हालांकि पायलट ने विमान को सुरक्षित उतार लिया। सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए। जिस समय यह घटना हुई, उस समय बेंगलुरु में तेज हवाएं चल रही थीं। हालांकि घटना की पूरी वजह क्या थी और प्लेन के पिछले हिस्से को कितना नुकसान हुआ है, यह तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा।
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान आज इंडिगो की एक फ्लाइट के साथ बड़ा विमान हादसा टल गया। खबरों के अनुसार, गुवाहाटी से आ रही फ्लाइट 6E 6542 को पहली बार लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान को वापस ऊपर उठाना पड़ा। दूसरी बार लैंडिंग करते समय विमान की पूंछ रनवे से टकरा गई।
हालांकि पायलट ने विमान को सुरक्षित उतार लिया। सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए। इंडिगो के मुताबिक, बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तेज हवाओं के बीच लैंडिंग के दौरान विमान का रनवे से असामान्य संपर्क हुआ। प्लेन के पिछले हिस्से का रनवे से टकराना एविएशन में टेल स्ट्राइक कहा जाता है। एयरलाइन के अनुसार, विमान की तकनीकी जांच और जरूरी मेंटेनेंस किया जा रहा है।
सभी जरूरी जांच पूरी होने और संबंधित मंजूरी मिलने के बाद ही विमान दोबारा उड़ान भरेगा। यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इस प्लेन को आगे कोयंबटूर भी जाना था। उड्डयन विभाग (DGCA) ने इंडिगो की इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
बेंगलुरु से कोयंबटूर जाने वाले यात्रियों के लिए तुरंत दूसरा प्लेन लगाया गया, ताकि किसी को परेशानी न हो। जिस समय यह घटना हुई, उस समय बेंगलुरु में तेज हवाएं चल रही थीं। हालांकि घटना की पूरी वजह क्या थी और प्लेन के पिछले हिस्से को कितना नुकसान हुआ है, यह तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा।


