लगातार दूसरा एकदिवसीय मैच जीतकर द.अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया से जीती सीरीज

AUSvsSA एक बड़े स्कोर के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया से तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली।  पहला मैच 67 रनों से जीतने के बाद मेजबान टीम ने दूसरा मैच 32 रनों से जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो अंत में काफी गलत साबित हुआ। 

पहले बल्लेबाजी कर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा के शतक और डेविड मिलर के विस्फोटक शतक की बदौलत 9 विकेट के नुकसान पर 365 रन बना लिए। वहीं ऑस्ट्रेलिया 333 रनों पर ऑल आउट हो गया। 

टेम्बा बावुमा ने 116 गेंदों में 103 रन बनाए जबकि डेविड मिलर ने 93 गेंदों में 142 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। 

ऑस्ट्रेलिया तेज शरुआत का फायदा नहीं उठा सकी और 84 रनों पर दोनों सलामी बल्लेबाज कप्तान मिचेल मार्श ट्रेविस हेड के आउट होने के बाद लगातार विकेट गंवाती रही। निचले क्रम में गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने तेज पचास रन मारकर टीम को 300 पार कराया। लिजार्ड विलिय्मस ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। सीरीज का अंतिम मैच बुधवार को खेला जाएगा।