बड़ा हादसा टला! पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं राहुल गांधी के काफिले की 5 गाड़ियां

बड़ा हादसा टला! पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं राहुल गांधी के काफिले की 5 गाड़ियां

rahul gandhi

लखनऊ से सुलतानपुर जा रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के काफिले की कई गाड़ियां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकरा गईं। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। हालांकि राहुल गांधी सुरक्षित हैं।

 

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचे। यहां से वे सुलतानपुर के लिए रवाना हुए। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी के काफिले में शामिल 5 गाड़ियां और एम्बुलेंस आपस में टकरा गईं।

 

घटना के बाद घायलों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। हादसे के बाद राहुल सुलतानपुर के लिए रवाना हो गए। 

 

गौरतलब है कि गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के मामले में फैसला आज होना है। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने फैसले के समय पर सांसद राहुल गांधी को उपस्थित रहने का आदेश दिया है।