कानपुर को मिलेगा हाईटेक संक्रामक रोग अस्पताल, 150 बेड के नए IDH से बदलेगी स्वास्थ्य व्यवस्था

Kanpur Hospital News: कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में जल्द ही नया संक्रामक रोग अस्पताल (आईडीएच) बनाया जाएगा। करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस अस्पताल में गंभीर संक्रामक बीमारियों के इलाज की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अस्पताल के निर्माण के लिए शासन की ओर से पहली किस्त के रूप में 5 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं।

Stereotypes को चुनौती दे रही Bike पर भारत घूमती ये लड़की | Bangalore | Breaking Stereotypes

“जब आप अपने दिल की सुनते हैं और वो करते हैं जो आपको पसंद है.. तो पढ़ाई, जॉब सब कुछ साथ-साथ चल सकता है। आपको उसे छोड़ने या ब्रेक लेने की ज़रूरत नहीं पड़ – मंजुला पाटिल

कर्नाटक से लेकर लद्दाख तक, 31 साल की मंजुला Bike पर भारत की कई जगहें घूम रही हैं और “लड़की होकर बाइक?” वाली रूढ़िवादी सोच को चुनौती दे रही हैं।

कैसे शुरू हुआ Stereotypes तोड़ने का उनका सफर, देखिए पूरी कहानी और बताइए क्या आपका भी ऐसा कोई शौक़ है, जिसे आप फिर से शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं?
@the_pretty_indian

[Girl Bike Rider from Karnataka Breaking Stereotypes traveling around India on Bike}#thebetterindia #goodnews #positivestories #indianews #thebetterindiahindi #hindi

Follow us for more:

Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/

Website: https://hindi.thebetterindia.com/

Rejected Writer से OTT Star तक |Gullak Writer Nikhil Vijay | Gullak Season 5| The Better India Hindi

निखिल विजय की ये कहानी हर उस इंसान के लिए है जो छोटे शहर या मिडिल क्लास बैकग्राउंड से आता है।
दिल्ली के बुराड़ी से शुरू हुआ सफर, कॉल सेंटर की नौकरी, ₹1200 के नुक्कड़ नाटक, और फिर 1RK की दीवारों पर लिखी स्क्रिप्ट
जिसने जन्म दिया ‘Gullak’ जैसी दिल छू लेने वाली वेब सीरीज को।
@nickhilist

TVF Gullak, Gullak Writer,

Rejected Writer से OTT Star तक | Gullak Writer Nikhil Vijay | Gullak Season 5

#thebetterindia #goodnews #positivestories #indianews #thebetterindiahindi #hindi

Follow us for more:

Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/

Website: https://hindi.thebetterindia.com/

लियोनेल मेस्सी के बिना भी 2 गोल से अभ्यास मैच जीती अर्जेंटीना

कप्तान लियोनेल मेसी बेंच पर बैठे रहे और अर्जेंटीना ने अभ्यास मैच में होंडुरास पर 2-0 से जीत के साथ अपनी विश्वकप की तैयारी जारी रखी।मेसी, जो अपनी बाईं हैमस्ट्रिंग की मांसपेशियों की थकान से उबर रहे हैं, ने काइल मैदान में अभ्यास में हिस्सा लिया, लेकिन लौटारो मार्टिनेज और गिउलिआनो सिमोन के गोल से मिली आसान जीत को बाहर से देखा।

उम्मीद है कि मेसी 16 जून को कैनसस सिटी में अल्जीरिया के खिलाफ अर्जेंटीना के शुरुआती विश्व कप ग्रुप मैच के लिए फिट हो जाएंगे। आठ बार के बैलन डी’ओर विजेता ही गत विश्व विजेता के लिए चोट की एकमात्र चिंता नहीं हैं।

इससे पहले डिफेंडर लियोनार्डो बालेर्डी को पैर के निचले हिस्से में चोट के कारण अल्बिसेलेस्टे टीम से बाहर कर दिया गया था। गोंजालो मोंटिएल (क्वाड्रिसेप्स), नहुएल मोलिना (हैमस्ट्रिंग) और लिएंड्रो परेडेस (हैमस्ट्रिंग) की फिटनेस पर भी संदेह है, जबकि फॉरवर्ड जूलियन अल्वारेज़ (टखने) और गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज (हाथ) के टूर्नामेंट शुरू होने पर उपलब्ध होने की उम्मीद है। कोच लियोनेल स्कालोनी ने कहा कि चोटों की लंबी सूची का मतलब है कि उन्होंने अभी तक बालेर्डी के रिप्लेसमेंट के बारे में कोई फैसला नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि वह कोई भी आखिरी बदलाव करने से पहले मंगलवार को आइसलैंड के खिलाफ अर्जेंटीना के आखिरी अभ्यास मैच का इंतजार करेंगे।उन्होंने कहा, “कई खिलाड़ी शत-प्रतिशत फिट नहीं हैं। हमारे पास अभी भी नतीजे निकालने के लिए एक और मैच है। मंगलवार को हमारा एक और गेम है और हम टीम में शामिल होने वाले खिलाड़ी को चुनने में जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। लियो के साथ जो हुआ उसका मतलब है कि हमें कई अन्य साथियों का भी आकलन करना होगा, और जब तक हम यह नहीं देख लेते कि बाकी सब कैसे हैं, तब तक हम मंगलवार तक कोई फैसला नहीं करेंगे।”

अर्जेंटीना ग्रुप जे में ऑस्ट्रिया और जॉर्डन का भी सामना करेगा क्योंकि वह चार साल पहले जीते अपने विश्व कप खिताब को बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है।

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

अगर आपका बजट 15,000 रुपए है और आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो दमदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन कैमरा और लंबी चलने वाली बैटरी दे, तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। इस बजट में भारतीय बाजार में कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं जो 5G कनेक्टिविटी के साथ आते हैं।

ALSO READ: पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

आइए जानते हैं इस रेंज के टॉप 5 मोबाइल्स के बारे में:

1. Moto G64 5G

मोटोरोला का यह फोन उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें बिना किसी फालतू ऐप्स (Bloatware) के क्लीन एंड्रॉइड एक्सपीरियंस चाहिए।

 

डिस्प्ले : 6.5-इंच FHD+ IPS LCD, 120Hz रिफ्रेश रेट

 

प्रोसेसर : MediaTek Dimensity 7025

 

कैमरा : 50MP (OIS के साथ) + 8MP रियर, 16MP फ्रंट

 

बैटरी : 6000mAh, 30W चार्जिंग

 

खासियत : इसकी 6000mAh की विशाल बैटरी और OIS कैमरा इस बजट में इसे सबसे अलग बनाता है।

2. Samsung Galaxy M15 5G

अगर आपको सैमसंग का भरोसा और बेहतरीन डिस्प्ले चाहिए, तो यह फोन एक परफेक्ट चॉइस है।

 

डिस्प्ले : 6.5-इंच Super AMOLED, 90Hz रिफ्रेश रेट

 

प्रोसेसर : MediaTek Dimensity 6100+

 

कैमरा : 50MP + 5MP + 2MP रियर, 13MP फ्रंट

 

बैटरी : 6000mAh, 25W चार्जिंग

 

खासियत: इस बजट में Super AMOLED स्क्रीन और 4 साल के एंड्रॉइड अपडेट्स मिलना बड़ी बात है।

 

Realme NARZO 70x 5G

3. Realme NARZO 70x 5G

स्टाइलिश लुक और सुपरफास्ट चार्जिंग चाहने वाले युवाओं के लिए यह एक शानदार विकल्प है।

 

डिस्प्ले : 6.72-इंच FHD+, 120Hz रिफ्रेश रेट

 

प्रोसेसर : MediaTek Dimensity 6100+

 

कैमरा : 50MP + 2MP रियर, 8MP फ्रंट

 

बैटरी : 5000mAh, 45W SUPERVOOC चार्जिंग

 

खासियत : इसका 45W का फास्ट चार्जर फोन को बहुत जल्दी चार्ज कर देता है।

 

4. Redmi 13C 5G

अगर आप 15,000 से भी काफी कम खर्च करना चाहते हैं और एक सॉलिड 5G फोन चाहते हैं, तो रेडमी का यह फोन बजट-फ्रेंडली किंग है।

 

डिस्प्ले : 6.74-इंच HD+, 90Hz रिफ्रेश रेट

 

प्रोसेसर : MediaTek Dimensity 6100+

 

कैमरा : 50MP AI Dual रियर, 5MP फ्रंट

 

बैटरी : 5000mAh, 18W चार्जिंग

 

खासियत : कम कीमत में दमदार 5G परफॉर्मेंस और प्रीमियम ग्लास बैक डिजाइन।

 

5. Vivo T3x 5G

गेमिंग और परफॉर्मेंस के शौकीनों के लिए वीवो का यह स्मार्टफोन इस सेगमेंट में सबसे तेज प्रोसेसर्स में से एक के साथ आता है।

 

डिस्प्ले : 6.72-इंच FHD+, 120Hz रिफ्रेश रेट

 

प्रोसेसर : Snapdragon 6 Gen 1

 

कैमरा : 50MP + 2MP रियर, 8MP फ्रंट

 

बैटरी : 6000mAh, 44W फ्लैशचार्ज

 

खासियत : स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के कारण इसमें गेमिंग बहुत स्मूथ होती है और बैटरी बैकअप भी लाजवाब है।

 

अब सवाल कौनसा स्मार्टफोन आपके लिए सही

यदि आपकी प्राथमिकता बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर है तो Moto G64 चुनें। बेहतर स्क्रीन के लिए Samsung M15 और फास्ट चार्जिंग के लिए Realme NARZO 70x एक बढ़िया विकल्प है।

IND vs AFG : मानव सुथार का ड्रीम डेब्यू, भारत ने दर्ज की टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत!

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए इकलौते टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले भारत की सबसे बड़ी जीत एक पारी और 272 रन से थी, लेकिन मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने उस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

 

बल्लेबाजों ने खड़ा किया रनों का पहाड़

 

भारत ने पहली पारी में 8 विकेट पर 564 रन बनाकर पारी घोषित की। कप्तान शुभमन गिल ने शानदार 126 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 100 रनों की बेहतरीन पारी खेली। साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने 81-81 रन जोड़े। वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रन बनाकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

दोनों पारियों में बिखरी अफगानिस्तान की बल्लेबाजी

 

564 रन के जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी सिर्फ 152 रन पर सिमट गई। रहमत शाह ने 60 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर दिखाया, लेकिन बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। भारत ने 412 रन की बढ़त हासिल करने के बाद फॉलोऑन दिया।

 

दूसरी पारी में अफगानिस्तान की शुरुआत थोड़ी बेहतर रही, लेकिन एक बार फिर भारतीय स्पिनरों ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। पूरी टीम 112 रन पर ढेर हो गई। यह अफगानिस्तान के टेस्ट इतिहास के सबसे कम स्कोरों में से एक है।

 

 डेब्यू में छा गए मानव सुथार

 

इस मैच के सबसे बड़े स्टार रहे डेब्यूटेंट मानव सुथार। युवा स्पिनर ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 6 विकेट झटके। उन्होंने अफगान बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया और मैच पर भारत की पकड़ मजबूत कर दी।

दूसरी पारी में भी सुथार ने विकेट हासिल कर अपना प्रभाव बनाए रखा। दोनों पारियों को मिलाकर उन्होंने 7 विकेट लिए और साबित कर दिया कि भारतीय क्रिकेट को एक और बेहतरीन स्पिन विकल्प मिल गया है। डेब्यू मैच में उनका यह प्रदर्शन लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

 

 स्पिनरों ने किया काम तमाम

 

दूसरी पारी में वाशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट लेकर अफगानिस्तान की कमर तोड़ दी। वहीं कुलदीप यादव ने 3 विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद सिराज और मानव सुथार ने भी विकेट चटकाए, जिसके चलते अफगानिस्तान की टीम ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सकी।

 

भारत की टेस्ट इतिहास में सबसे बड़ी जीत

 

एक पारी और 300 रन की जीत अब टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत बन गई है। इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 272 रन तथा अफगानिस्तान को एक पारी और 262 रन से हराया था। मुल्लांपुर में मिली यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए एक नया रिकॉर्ड लेकर आई है और टीम के दबदबे को भी दर्शाती है।

 

भारत ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और कप्तानी—तीनों विभागों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को पूरी तरह मैच से बाहर रखा और इतिहास रच दिया।

हिजाब हटाओ तब करेंगे इलाज; मुस्लिम महिला ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो वायरल

कानपुर के उर्सला में इलाज कराने पहुंची एक मुस्लिम महिला ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों और सुरक्षा कर्मियों ने उससे चेहरे से हिजाब हटाने को कहा। महिला का दावा है कि ऐसा न करने पर उसे उपचार देने से इनकार कर दिया गया।

5 साल पहले ऑर्चर पर छक्के से शुरु हुआ T20I डेब्यू विश्व विजेता कप्तान पर खत्म

सूर्यकुमार यादव ने 5 साल के क्रिकेट करियर में इतना कुछ कमा लिया जितना क्रिकेट खिलाड़ी दस साल में नहीं कमा पाते। खासकर 2013 से 2023 के कालखंड के लिए तो यह कहा जा सकता है। विराट कोहली जैसा क्रिकेटर भी टी-20 विश्वकप विजेता कप्तान नहीं बन पाया, यह तथ्य इस बात को साबित करने के लिए काफी है।

हालांकि 35 वर्षीय सूर्यकुमार यादव को जब टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम में नहीं चुना गया तो उनके करियर पर अर्धविराम लग गया। इस उम्र में वापस टीम में जगह बनाना काफी मुश्किल है क्योंकि युवा खिलाड़ियों की खेप इंडियन प्रीमियर लीग में हर साल तैयार हो रही है। ऐसे में जान लेते हैं कि सूर्योदय और सूर्यास्त कैसा रहा।

प्रथम श्रेणी का सूर्योदय

सूर्य कुमार ने 2010-11 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया, जब वह मुंबई की तरफ से दिल्ली के खिलाफ रणजी सीजन खेलने उतरे। उन्होंने शानदार तरीके से आगाज करते हुए मुंबई की तरफ से सर्वाधिक रन बनाए। उसके बाद से वह लगातार टीम का हिस्सा बने रहे।

2 साल के भीतर ही मिला IPL अनुबंध

उनके उम्दा खेल का ही नतीजा था कि 2012 के IPL सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने उन्हें अनुबंधित कर लिया। 2013 तक वह मुंबई इंडियंस के साथ रहे और उसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ गए। 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल की खिताबी जीत में सूर्य कुमार का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने अपनी टीम के लिए इस सीजन का हर मैच खेला।

IPL 2020 में फिनिशर की भूमिका में उभरे

IPL 2020 में सूर्यकुमार यादव सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें स्थान पर थे। सूर्यकुमार यादव ने 16 मैचों में 40 की औसत से 480 रन बनाए थे। उन्होंने अपने बल्ले से कई अहम मौके पर मुंबई की जीत सुनिश्चित की थी। सूर्यकुमार एक फिनिशर की भूमिका में आईपीएल 2020 में उभरे। इस कारण उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज में मौका मिला।

T-20I डेब्यू की पहली गेंद पर ही मारा छक्का, जड़ा अर्धशतक

सूर्य कुमार ने 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला और 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पहली बार टीम ब्लू में खेले।

इंग्लैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने जैसे पारी की शुरुआत करी ऐसा लग रहा था कि वह भावनाओं में ना बह जाएं लेकिन जोफ्रा आर्चर की पहली गेंद पर छक्का मारने के बाद उन्होंने कोई भी गैर जिम्मेदार शॉट नहीं खेला।

उन्होंने अपने 50 रन बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगाया और 28 गेंदो में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया।यादव ने आउट होने से पहले 31 गेंदो में 57 रन बनाए जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल थे। हालांकि उनका आउट होना भी काफी विवादास्पद रहा।

साल 2022 के सर्वश्रेष्ठ T20I खिलाड़ी बने टीम इंडिया के मिस्टर 360 डिग्री

सूर्यकुमार ने 2022 में अपनी अतरंगी बल्लेबाजी से सभी को मंत्रमुग्ध किया और खेल के सबसे छोटे प्रारूप में कई कीर्तिमान रचे। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से अधिक रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गये। उन्होंने यह उपलब्धि 187.43 के विस्फोटक स्ट्राइक-रेट से 1164 रन बनाकर हासिल की।

डेविड मिलर का वह करिश्माई कैच जिसने खत्म किया ICC खिताब का सूखा

T20I World Cup Final के आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 16 रनों की जरूरत की लेकिन पंड्या की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने लांग ऑफ बाउंड्री के पास मिलर का शानदार कैच लपक कर मैच पर भारत का नियंत्रण बना दिया।


T20I WC 2024 की जीत के बाद मिली कप्तानी

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) पर तरजीह देकर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को T20I टीम की कप्तान बनाने का फैसला किया। 2024 का श्रीलंका दौरा बतौर T20I टीम कप्तान उनकी पहली सीरीज रही।

Suryakumar Yadav

2 साल के अंतराल में बतौर कप्तान एक भी सीरीज नहीं हारे सूर्या, विश्वप भी जीते

बतौर कप्तान वह अब तक एक भी सीरीज नहीं हारे चाहे द्विपक्षीय हो, एशिया कप हो या टी-20 विश्वकप। यह 100 प्रतिशत रिकॉर्ड ही उनके पक्ष में बोलने के लिए काफी है।सूर्यकुमार यादव ने जुलाई 2024 में भारत की टी20 कप्तानी संभाली थी। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने Asia Cup 2025 और T20 World Cup 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए। बतौर कप्तान उनका जीत प्रतिशत 76.92% (Win Percentage as Captain) रहा, जो किसी भी भारतीय टी20 कप्तान के लिए बेहद प्रभावशाली आंकड़ा माना जा रहा है।

लगातार खराब बल्लेबाजी के कारण हुए से बाहर

कप्तान बनने के बाद से सूर्या ने 45 टी20 मुकाबलों में सिर्फ 932 रन बनाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उन्होंने 9 पारियों में 242 रन बनाए, लेकिन इनमें से 84 रन केवल अमेरिका के खिलाफ आए थे। बड़े मुकाबलों में उनका बल्ला दमदार असर नहीं छोड़ सका।मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे सूर्यकुमार यादव का आईपीएल 2026 सीजन भी अब तक काफी निराशाजनक रहा है।  सूर्यकुमार ने  12 पारियों में सिर्फ़ 18 की औसत से 2 अर्धशतक के साथ 270 रन बनाए हैं।

कुरान ए पाक को चूमकर ईरान की टीम विश्वकप खेलने मैक्सिको हुई रवाना (Video)

कुरान ए पाक को चूमकर ईरान के फुटबॉल खिलाड़ी फीफा विश्वकप खेलने के लिए मेक्सिको रवाना हुए।  इस वाक्ये की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खासी वायरल हुई जब एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों ने विदेशी उड़ान शुरु करने से पहले ऐसा किया।

गौरतलब है कि उत्तरी अमेरिका में होने वाले विश्वकप में ईरान ने ठीक वैसे ही अपने लिए एक अगल मेजबान स्थल की मांग की जैसे पाकिस्तान ने भारत में हुए टी-20 विश्वकप के लिए की थी। संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच अभी भी युद्ध पूरी तरह नहीं थमा है। हालांकि टीम मेक्सिको से अमेरिका जाएगी, जहां उसे ग्रुप चरण के तीन मैच खेलने हैं।

टीम की इस विश्व कप में भागीदारी पहले से ही ईरान और अमेरिका के बीच राजनीतिक तनाव तथा इजराइल के साथ युद्ध जैसी स्थिति के कारण जटिल बनी हुई है। अमेरिका और इस्राइल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया जिसमें उसके शीर्ष नेता और कई आला अधिकारी मारे गए । ईरान ने जवाब में इस्राइल, अमेरिकी सेना और खाड़ी के अरब देशों को निशाना बनाया। इसने फारस की खाड़ी के संकरे मुहाने होर्मुज जलडमरूमध्य पर भी कब्जा कर रखा है जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित हुई है।मामूली युद्धविराम के बावजूद ईरान और अमेरिका ने अभी तक स्थायी तौर पर युद्ध बंद नहीं किया है और हमले जारी हैं।

ईरान अपना पहला मैच 15 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉस एंजिलिस में खेलेगा, इसके बाद छह दिन बाद बेल्जियम से भिड़ेगा। इसके बाद टीम 26 जून को सिएटल में मिस्र के खिलाफ खेलेगी।ईरान और अमेरिका की टीमें यदि अपने-अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहती हैं, तो दोनों के बीच राउंड ऑफ 32 में मुकाबला भी संभव है।

फुटबॉल में ईरान जापान के बाद एशिया की दूसरी ताकतवर टीम है। यही कारण है विश्वकप से पहले टीम तुर्किए में अपने अभ्यास शिविर में करीब 15 दिनों तक पसीना बहा रही थी। टीम चाहेगी कि वह दुश्मन मुल्क में अपना लोहा मनवा के आए।

Kanpur Suicide Case: ‘तू चोर है’ पड़ोसियों के तीखे तानों से टूटा दिल,फंदा लगाकर किया सुसाइड, सनसनीखेज मामला

Kanpur Suicide Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। यहां एक 12 साल की बच्ची ने सिर्फ इसलिए अपनी जान दे दी क्योंकि उसे ‘चोर’ कहकर चिढ़ाया गया था। वह बच्ची अपनी इस छोटी सी गलती पर मिलने वाले तानों को बर्दाश्त नहीं कर पाई और अपनी मां की साड़ी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार का आरोप है कि बच्ची को बार-बार अपमानित किया गया, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गई।