
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने त्योहारी सीजन में सब्जियों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों तक बढ़ती महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि घरेलू बचत लगातार घट रही है और परिवारों पर कर्ज बढ़ रहा है। ऐसे में आम परिवार अपनी जरूरतें कैसे पूरी करे? ALSO READ: अक्टूबर से लागू होंगे ये 5 बड़े बदलाव, तुरंत जान लीजिए काम की बात
जयराम रमेश ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, त्योहार सीजन में जनता की जेब पर डाका डालने का सिलसिला लगातार जारी है। महंगाई की मार अब सिर्फ रसोई तक सीमित नहीं है, पर प्रधानमंत्री बेपरवाह होकर डफली बजा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सब्जियां लगातार महंगी हो रही हैं, प्याज की महंगाई अगस्त में 48.27% तक पहुंच गई। एयर कंडीशनर-टीवी-फ्रिज जैसे सामान महंगे होने की तैयारी में हैं। घरेलू बचत लगातार घट रही है और परिवारों पर कर्ज बढ़ रहा है। ऐसे में आम परिवार अपनी जरूरतें कैसे पूरी करे? ALSO READ: महंगाई की मार : 1 अक्टूबर से बढ़ेंगे टीवी, एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन का दाम
कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ धारावाहिक में अलग-अलग मुद्दों पर प्रवचन तो देते रहते हैं, लेकिन देश के सबसे जरूरी मुद्दे महंगाई पर कब बोलेंगे? जनता की चिंता कब करेंगे? जनता पहले से ही बढ़ती कीमतों से परेशान है और सरकार की तरफ से कोई राहत नहीं मिल रही। आखिर आम परिवार अपने बजट को कैसे संभाले? आखिर कब तक मध्यम वर्ग और गरीबों की कमर तोड़ी जाएगी?
त्यौहार सीजन में जनता की जेब पर डाका डालने का सिलसिला लगातार जारी है।
महंगाई की मार अब सिर्फ रसोई तक सीमित नहीं है, पर प्रधानमंत्री बेपरवाह होकर डफली बजा रहे हैं।
सब्जियां लगातार महंगी हो रही हैं, प्याज की महंगाई अगस्त में 48.27% तक पहुंच गई। एयर कंडीशनर-टीवी-फ्रिज जैसे सामान… pic.twitter.com/x2LGW94Sue
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) September 28, 2026
गौरतलब है कि अक्टूबर से आम लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगने वाला है। तेल कंपनियां एलपीजी के दामों में बढ़ोतरी कर सकती है तो सीमेंट के दाम प्रति बोरी 5 रुपये से लेकर 20 रुपये तक बढ़ सकते हैं। हालांकि, सरकार ने जीडीपी के आंकड़ों का हवाला देते हुए कांग्रेस के दावों को खारिज कर दिया है और कहा है कि अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है।


