PUC Certificate: गाड़ी चलाने वालों के लिए पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट से जुड़े नियम बदल गए हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने PUC सर्टिफिकेट की वैलिडिटी घटा दी है। नए नियमों के तहत BS-I, BS-II और BS-III इंजन वाली गाड़ियों का प्रदूषण सर्टिफिकेट अब 6 महीने के बजाय सिर्फ 3 महीने के लिए वैलिड होगा। यानी इन गाड़ियों के मालिकों को अब हर तीन महीने में PUC रिन्यू कराना पड़ेगा।
वहीं, BS-IV गाड़ियों के लिए भी वैलिडिटी 12 महीने से घटाकर 6 महीने कर दी गई है। ये बदलाव Central Motor Vehicles (Sixteenth Amendment) Rules, 2026 के तहत किए गए हैं। मंत्रालय ने 13 नवंबर 2026 को इसकी अधिसूचना जारी की है।
BS-VI गाड़ियों के लिए उम्र के हिसाब से नियम
नए नियमों में BS-VI गाड़ियों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। इसमें गाड़ी की उम्र और उसके इस्तेमाल के आधार पर PUC की वैलिडिटी तय होगी।
प्राइवेट BS-VI गाड़ियों के लिए, अगर पहली रजिस्ट्रेशन की तारीख से उम्र 6 साल तक है, तो PUC सर्टिफिकेट 3 साल के लिए वैलिड रहेगा। 6 साल से ज्यादा और 10 साल तक पुरानी गाड़ियों को हर साल सर्टिफिकेट रिन्यू कराना होगा। वहीं, 10 साल से पुरानी गाड़ियों के लिए हर 6 महीने में PUC जरूरी होगा।
कमर्शियल BS-VI गाड़ियों के लिए 6 साल तक की उम्र पर 2 साल की वैलिडिटी मिलेगी। 6 से 10 साल पुरानी गाड़ियों को हर साल और 10 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ियों को हर 6 महीने में PUC रिन्यू कराना होगा।
पुराने PUC सर्टिफिकेट का क्या होगा?
नए नियम मौजूदा PUC सर्टिफिकेट पर तुरंत लागू नहीं होंगे। किसी गाड़ी का पुराना सर्टिफिकेट जब पहली बार रिन्यू होगा, तभी नई वैलिडिटी लागू होगी।
अगर सर्टिफिकेट की एक्सपायरी से 10 दिन पहले रिन्यू कराने के लिए आवेदन किया जाता है, तो नया सर्टिफिकेट पुरानी एक्सपायरी की तारीख से लागू होगा। इसके बाद आवेदन करने पर नई वैलिडिटी रिन्यू कराने की तारीख से शुरू होगी।
हर गाड़ी के पास राज्य सरकार से अधिकृत एजेंसी का जारी किया हुआ वैलिड PUC सर्टिफिकेट होना जरूरी है। मांगने पर इसे संबंधित अधिकारियों को दिखाना होगा।
Auto Stocks Rally: ऑटो शेयरों में तूफानी तेजी, इंडेक्स 4% उछला; जानिए 5 बड़े कारण

