एडटेक कंपनी Physicswallah के शेयर में गुरुवार, 19 नवंबर को अच्छी तेजी दिखी। इंट्राडे कारोबार में शेयर करीब 6.31 फीसदी तक चढ़ गया। ये तेजी तब आई, जब नोएडा की इस कंपनी ने वित्त वर्ष 2029-30 तक की अपनी ग्रोथ गाइडेंस सामने रखी। कंपनी अगले 3 साल में 25% से ज्यादा रेवेन्यू CAGR का लक्ष्य लेकर चल रही है। गुरुवार को शेयर बढ़त के साथ खुला और 6.31% तक चढ़ा।
FY30 तक 9000 से 10000 करोड़ रुपये रेवेन्यू का टारगेट
Physicswallah के मैनेजमेंट ने ऑनलाइन-फर्स्ट एजुकेशन प्लेटफॉर्म बनाने की अपनी योजना सामने रखी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2029-30 तक 90 से 100 अरब रुपये, यानी 9000 से 10000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल करने का टारगेट रखा है। इसका मतलब है कि FY27 से FY30 के बीच कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू हर साल कम से कम 25 फीसदी की CAGR से बढ़ना चाहिए।
कंपनी FY30 तक 20 फीसदी से ज्यादा EBITDA मार्जिन का लक्ष्य भी लेकर चल रही है। तब तक रेवेन्यू में ऑनलाइन बिजनेस का हिस्सा करीब 2/3 और ऑफलाइन का बाकी 1/3 रहने की उम्मीद है। FY26 में ये अनुपात करीब 52:48 था।
Motilal Oswal ने क्यों दी BUY रेटिंग?
Motilal Oswal Financial Services Limited (MOFSL) ने शेयर पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है और 200 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज को इसमें कल के बंद भाव से करीब 56 फीसदी अपसाइड दिख रहा है। जबकि, गुरुवार दोपहर के 136 रुपये के भाव से देखें तो ये टारगेट 48 फीसदी ऊपर है।
ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी के FY30 के लक्ष्य 3 चीजों पर टिके हैं। पहला, एक बड़ा बाजार जहां अभी पहुंच कम है। दूसरा, पहले से जमी हुई ऑनलाइन डिस्ट्रीब्यूशन। और तीसरा, बेहतर होती ऑपरेटिंग लेवरेज।
गुरुवार को जारी रिपोर्ट में MOFSL ने लिखा, “हमें उम्मीद है कि PW, FY30 तक 20.8 अरब रुपये का कंसॉलिडेटेड प्री-Ind AS EBITDA हासिल करेगी, जिसका मतलब FY30E EV/EBITDA मल्टीपल करीब 20x है।”
टारगेट प्राइस तय करने के तरीके पर ब्रोकरेज ने कहा, “हम PW का मूल्यांकन SoTP आधार पर करते हैं, जिसमें ऑनलाइन बिजनेस को FY28E EV/EBITDA का 50x और ऑफलाइन बिजनेस को 15x दिया गया है। इससे हम 200 रुपये के टारगेट प्राइस पर पहुंचते हैं। हम अपनी BUY रेटिंग दोहराते हैं।”
किन बातों पर टिका है आगे का रास्ता?
ब्रोकरेज ने ये भी कहा है कि लक्ष्य तक पहुंचना कंपनी के अमल पर निर्भर करेगा। इसके लिए Physicswallah को 25 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ लगातार बनाए रखनी होगी। उसे अपने मुख्य टेस्ट प्रिपरेशन बिजनेस से आगे बढ़कर दूसरे क्षेत्रों में फैलना होगा, नई पहलों से कमाई शुरू करनी होगी और ऑफलाइन बिजनेस से मिलने वाला रिटर्न सुधारना होगा।
कैसी रही है शेयर की चाल
पिछले 1 हफ्ते में शेयर 5.98 फीसदी और 2 हफ्तों में 2.98 फीसदी चढ़ा है। 3 महीने में इसमें 11.72 फीसदी और 6 महीने में करीब 20.29 फीसदी की तेजी आई है।
Auto Stocks Rally: ऑटो शेयरों में तूफानी तेजी, इंडेक्स 4% उछला; जानिए 5 बड़े कारण
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

