Stocks to Watch: 20 नवंबर को फोकस में रहेंगे ये 9 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल

Stocks to Watch: शुक्रवार 20 नवंबर को 9 कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे। इनसे जुड़ी अहम खबरें सामने आई हैं। कहीं नए ज्वाइंट वेंचर और निवेश की तैयारी है, तो कहीं बड़े प्रोजेक्ट रद्द होने और सरकारी जांच की खबर है।

Voltas

टाटा ग्रुप की एयर कंडीशनर कंपनी Voltas ने Atomberg Innovation के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाने का समझौता किया है। इसके तहत दोनों कंपनियां भारत में रूम AC कंप्रेसर और संबंधित पार्ट्स का निर्माण और बिक्री करेंगी। इस JV में दोनों की 50-50% हिस्सेदारी होगी, जबकि बोर्ड में Voltas चार और Atomberg एक डायरेक्टर नियुक्त कर सकेगी।

One 97 Communications

पेटीएम की पेरेंट कंपनी One 97 Communications की सिंगापुर स्थित सब्सिडियरी Paytm Singapore ने Funding Societies ग्रुप की कंपनियों में ₹200 करोड़ तक निवेश को मंजूरी दी है। इसमें करीब ₹162 करोड़ से पेमेंट कंपनी CardUp में 19.1% हिस्सेदारी खरीदी जाएगी। बाकी ₹38 करोड़ का निवेश ग्रुप की किसी अन्य सहयोगी कंपनी में किया जा सकता है।

Coal India

सरकारी कोयला कंपनी Coal India को रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट बनाने की सरकारी योजना में L2 बिडर घोषित किया गया है। कंपनी NFTDC के साथ कंसोर्टियम की लीड मेंबर है। भारी उद्योग मंत्रालय ने 19 नवंबर को लेटर ऑफ इंटेंट जारी कर इसकी पुष्टि की। कंपनी SPV के जरिए सिंटर्ड नियोडिमियम-आयरन-बोरॉन मैग्नेट बनाने की यूनिट लगाएगी।

Ashoka Buildcon

इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Ashoka Buildcon का सऊदी अरब में ₹846.38 करोड़ का प्रोजेक्ट रद्द हो गया है। यह ठेका Diriyah Company ने दिया था। इसके तहत एक होटल के निर्माण का काम होना था। कंपनी के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट नियोक्ता की ओर से जुड़े आंतरिक कारणों के चलते रद्द किया गया है।

Dilip Buildcon

इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Dilip Buildcon को गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड से ₹419.47 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी गुरुग्राम के सेक्टर 33 में मेट्रो कॉरिडोर के लिए डिपो-कम-वर्कशॉप बनाएगी। इसमें सिविल, आर्किटेक्चरल और इलेक्ट्रिकल-मैकेनिकल काम शामिल हैं। प्रोजेक्ट को 21 महीने में पूरा करना होगा।

Hexaware Technologies

IT सर्विसेज कंपनी Hexaware Technologies ने Microsoft Azure Expert Managed Service Provider (MSP) का अपना एक्रेडिटेशन रिन्यू कराया है। इसके लिए 2026 में कंपनी का पूरा ऑडिट किया गया। इस मान्यता के साथ कंपनी Azure Expert MSP के तौर पर अपना चौथा साल पूरा कर रही है। ऑडिट में 300 घंटे से ज्यादा का आकलन और 30 क्लाइंट से जुड़ी जांच शामिल थी।

Manappuram Finance

गोल्ड लोन कंपनी Manappuram Finance वित्त वर्ष 2027 में अपने एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) में 25-30% की बढ़ोतरी का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी के चेयरमैन और MD वीपी नंदकुमार ने Q2 FY27 की अर्निंग्स कॉल में यह जानकारी दी। कंपनी मार्च 2027 तक अपने मौजूदा 5,375 ब्रांच के नेटवर्क में करीब 500 नई ब्रांच जोड़ने की भी तैयारी कर रही है।

Atul

केमिकल कंपनी Atul की अमेरिकी सब्सिडियरी Atul USA की जांच US Customs and Border Protection कर रही है। मामला चीन में बने 2,4-D के भारत के रास्ते कथित ट्रांसशिपमेंट से जुड़ा है। 2,4-D एक हर्बिसाइड है, जिसका इस्तेमाल फसलों में खरपतवार नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।

Go Digit General Insurance

जनरल इंश्योरेंस कंपनी Go Digit General Insurance को गुजरात के GIFT City में ब्रांच ऑफिस खोलने की मंजूरी मिल गई है। कंपनी को 18 नवंबर को इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर अथॉरिटी (IFSCA) से रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट मिला। इसके बाद कंपनी IFSC इंश्योरेंस ऑफिस के तौर पर काम कर सकेगी। इससे कंपनी को ऑपरेशनल और टैक्स से जुड़े फायदे मिलने की उम्मीद है।

NLC India Renewables IPO: एक और सरकारी कंपनी का आएगा आईपीओ, ₹3300 करोड़ जुटाने की तैयारी

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।