Dalmia Bharat कर रही शेयर बायबैक की तैयारी, 23 नवंबर को बोर्ड मीटिंग में होगा फाइनल

सीमेंट कंपनी डालमिया भारत लिमिटेड शेयर बायबैक कर सकती है। इस प्रपोजल पर विचार करने के लिए कंपनी का बोर्ड 23 नवंबर को मीटिंग करने वाला है। कंपनी ने फिलहाल शेयर बाजारों को बायबैक के साइज, बायबैक प्राइस, वापस खरीदे जाने वाले शेयरों की संख्या या बायबैक के तरीके जैसी कोई जानकारी नहीं दी है। यह प्रस्तावित बायबैक, कंपनी अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनों व नियमों के प्रावधानों के अधीन होगा। शेयर बायबैक में एक कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स से शेयर वापस खरीदती है।

डालमिया भारत लिमिटेड की शुरुआत साल 1939 में हुई थी। यह इंस्टॉल्ड कैपेसिटी के हिसाब से सीमेंट बनाने वाली भारत की चौथी सबसे बड़ी कंपनी है। सितंबर 2026 तक इसकी सीमेंट उत्पादन क्षमता 54.7 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) थी। कंपनी अपने सीमेंट प्लांट्स के नेटवर्क के जरिए 12 राज्यों में काम करती है और दक्षिणी, पूर्वी व पूर्वोत्तर बाजारों में इसकी अच्छी मौजूदगी है।

कंपनी ने अधिग्रहण और मौजूदा कारोबार के विस्तार के जरिए वित्त वर्ष 2028 तक अपनी सीमेंट उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 75 MTPA करने की योजना बनाई है। कंपनी का मार्केट कैप 28200 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

डालमिया भारत का शेयर 3 महीनों में 20 प्रतिशत गिरा

डालमिया भारत के शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। यह BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 55.84 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 2,260.40 रुपये और एडजस्टेड लो 1,320 रुपये है। शेयर 3 महीनों में करीब 20 प्रतिशत नीचे आया है। साल 2026 में अब तक कीमत लगभग 30 प्रतिशत फिसली है।

Stocks to Watch: Sensex की एक्सपायरी; NALCO, LT Foods, Policybazaar और Infosys समेत 15 शेयर फोकस में

कंपनी की वित्तीय सेहत

डालमिया भारत का जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 111 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 15 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इस बीच प्रति शेयर अर्निंग 82 लाख रुपये रही। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 361 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 141 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 7.54 करोड़ रुपये रही।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।